पंजाब: मस्जिद निर्माण को लेकर दो समुदाय आमने-सामने, माहौल तनावपूर्ण, भारी पुलिस बल तैनात

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 239 शब्द|📅 16 May 2022

पंजाब: मस्जिद निर्माण को लेकर दो समुदाय आमने-सामने, माहौल तनावपूर्ण, भारी पुलिस बल तैनात

राजपुरा (पटियाला)। Mosque Controversy: पंजाब के राजपुरा स्थित गुज्जरांवाला मोहल्ले में गुरु की सराय काे मस्जिद में बदलने का मामला भड़क गया है। तहसील कांप्लेक्स में माहौल तनावपूर्ण बनने के बाद पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

साेमवार काे राजपुरा के एसडीएम हिमांशु गुप्ता के समक्ष सिख-हिंदू और मुस्लिम पक्षों की सुनवाई हुई है। सैकड़ों की तादाद में हिंदू-सिख भाईचारे के लोग पहुचे। वहीं मुस्लिम पक्ष के भी डेढ़ दर्जन के करीब लोग मौजूद रहे।

एसडीएम गुप्ता का कहना है कि माहौल खराब ना हो इसलिए पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं पंजाब धर्माचार्य विश्व हिंदूू परिषद के अध्यक्ष अशोक चक्रवर्ती, विश्व हिंदूू परिषद के अध्यक्ष पंडित नरेश शर्मा, गोरक्षा दल के प्रधान सतीश कुमार सहित बड़ी संख्या में लाेग पहुंचे है।

https://twitter.com/mahabirjaiswal/status/1526149365538385920

सराय को गुरुद्वारे का स्वरूप दिया था

यह मामला कई दिनाें से गर्माया हुआ है। हिंदू पक्ष का आराेप है कि यहां हर राेज नमाज के समय लाेग जमा हाेते हैं और लाउडस्पीकर बजाते हैं। इसके चलते उन्हें परेशानी हाे रही है।

गुज्जरांवाला मोहल्ले में बनी सराय को गुरुद्वारे का स्वरूप दिया था। हिंदू पक्ष का कहना है कि पहले यहां हिंदू व सिख समाज के लोग सेवा निभा रहे थे। कुछ समय पहले ही बिना किसी सहमति व मंजूरी से उसे मस्जिद में तबदील कर दिया गया। इसकाे लेकर पिछले दिनाें हिंदू संगठनाें ने प्रदर्शन किया था।

देह व्यापार और नशा बेचने का अड्डा चलाने के खिलाफ थाने के बाहर जमकर हंगामा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *