भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले अश्वनी शर्मा, नगर निगम चुनावों पर चर्चा

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 532 शब्द|📅 17 May 2022

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले अश्वनी शर्मा, नगर निगम चुनावों पर चर्चा

डेली संवाद, नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पंजाब में होने वाले निकाय चुनाव तथा संगरूर लोकसभा के उपचुनाव को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से दिल्ली में उनके कार्यालय में मुलाकात की। अश्वनी शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा को पंजाब सरकार की पिछले दो महीनों की कारगुज़ारी संबंधी जानकारी देते हुए पंजाब की मौजूदा राजनीति की विस्तृत जानकारी दी।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि बीजेपी नगर निगम चुनाव तथा संगरूर लोकसभा उपचुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा की पंजाब फेरी में पदाधिकारियों व् कार्यकर्ताओं से की गई बैठकों एवं दिए गए दिशा-निर्देशों ने पंजाब में भाजपा कार्यकर्ताओं में नई उर्जा का संचार किया है और उनका मनोबल और बढ़ाया है।

खालिस्तानी तत्वों ने भी अपने पैर पसार लिए

नड्डा से हुई मुलाकात में भी नड्डा ने आगामी चुनाव संबंधी रणनीति पर निर्देश दिए हैं। भाजपा द्वारा चुनाव को लेकर संगठनात्मक तौर पर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। कार्यकर्ता चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब में जब से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तब से हत्याएं, अपराध, गोली-बारी, लूटपाट और डकैती की घटनाएं रोज़ाना हो रही हैं। यहाँ तक कि खालिस्तानी तत्वों ने भी अपने पैर पसार लिए हैं।

पंजाब की मौजूदा सरकार राज्य को फिर से आंतकवाद के काले दौर की तरफ धकेल रही है। मान सरकार ने प्रदेश की जनता में दहशत और अराजकता का माहौल बना दिया है। आप सरकार के मात्र दो महीनों के कार्यकाल में ही पंजाब की जनता अपने-आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है और पश्चाताप की आग झुलस रही है।

कर्मचारियों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है

आप द्वारा चुनावी वादों में जनता को 24 घंटे निर्विघन बिजली, 300 यूनिट फ्री, नौजवानों को बेरोज़गारी भत्ता, 1000 रुपए प्रति महिला, नोजवानों को नौकरियां, किसानो के साथ किए गए वादे आदि जैसी दी गई कोई भी गारंटी खोखली साबित हुई है। किसान आज भी आत्महत्याएं कर रहे हैं। भगवंत मान सरकार के विरुद्ध आवाज़ उठाने वाले किसानों तथा सरकारी कर्मचारियों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है।

पंजाब के लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति इतनी बदतर है कि अपराधियों को सरकार या पुलिस का कोई डर नहीं है। केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा दी गई गारंटी को पूरा करवाने को लोग लेकर भगवंत मान के घर बाहर पक्के धरने लगे हैं और मुख्यमंत्री भगवंत मान चुनावी राज्यों की सैर कर रहे हैं। एक तरफ जनता गर्मी से बेहाल है तो दूसरी तरफ पंजाब सरकार द्वारा लगाए जा रहे लंबे बिजली कटों से जनता का जीना दूभर हो चुका है। इतना बुरा हाल तो पिछली कांग्रेस सरकार के समय भी नहीं था।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब की भोली-भांति जनता ने जिन आशाओं व आकंक्षाओं को लेकर अपना समर्थन आम आदमी पार्टी को दिया था, दो महीनों के भगवंत मान सरकार के कार्यकाल को देख कर जनता का भरोसा आम आदमी पार्टी से उठ गया है। जनता भारतीय जनता पार्टी को पंजाब में विकल्प के रूप में देख रही है। आगामी निगम चुनाव में भाजपा पंजाब में जन-समर्थन से इकलौती प्रतिद्वंधी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आएगी।

जालंधर के पटेल अस्पताल में मरीज की मौत, परिजनों ने डाक्टर पर लगाया आरोप, हंगामा

https://www.youtube.com/watch?v=swCrm9PlRnI

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *