इनोसेंट हार्ट्स में सांझ केंद्र के सदस्यों ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 284 शब्द|📅 17 May 2022

इनोसेंट हार्ट्स में सांझ केंद्र के सदस्यों ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

डेली संवाद, जालंधर
इनोसेंट हार्ट्स ग्रीन मॉडल टाऊन तथा रॉयल वर्ल्ड इंटरनेशनल स्कूल में सांझ केंद्र के सदस्यों के द्वारा कक्षा सातवीं से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को समाज में पनप रही आपराधिक गतिविधियों के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने सांझ केंद्र द्वारा किए जा रहे कार्यों तथा सांझ केंद्र द्वारा लोगों की किस प्रकार सहायता की जा सकती है, उसके बारे में बताया।

उन्होंने सांझ केंद्र द्वारा जारी किए गए विभिन्न समस्याओं से संबंधित भिन्न-भिन्न हेल्पलाइन नंबर बच्चों को बताए कि अगर बच्चों को इस प्रकार की किसी भी समस्या का समाधान करना पड़ता है तो वे सांझ केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बच्चों को पासबुक बनाने, किराए पर रह रहे लोगों की शिनाख्त करने व आधार कार्ड संबंधी विभिन्न जानकारियाँ दीं।

गाड़ी चलाते समय स्पीड लिमिट का ध्यान रखना

उन्होंने बताया कि विदेश जाने से पहले पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट उनके पास होना अनिवार्य है। उन्होंने व्हाट्सएप, नेट बैंकिंग,एटीएम तथा अन्य ऑनलाइन सेवाओं में होने वाले फ्रॉड(धोखाधड़ी) से सतर्क रहने के लिए छात्रों को निर्देश दिए।उन्होंने छात्रों को सडक़ पर चलते हुए ट्रैफिक नियमों का अनुसरण करने के लिए कहा कि उन्हें गाड़ी चलाते समय स्पीड लिमिट का ध्यान रखना चाहिए।

सडक़ पर लड़कियों के साथ होने वाली छेडख़ानी,अपराधिक गतिविधियों हेतु उन्हें हेल्प नंबर देकर तुरंत संपर्क करने के लिए कहा। अगर कोई स्त्री घर के बाहर है और उसके पास कोई भी आने जाने का साधन नहीं है तो उसके लिए भी जारी किए गए हेल्प नंबर के बारे में बताया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर गुरदीप लाल (सीपीआरसी), इंस्पेक्टर सुरिंदर कौर (डब्ल्यू एच डी डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज), कॉन्स्टेबल रीमा (पीपीएमएम), एच सी रजनी(पीपीएमएम), एनजीओ जसप्रीत कौर (एनिमल प्रोटेक्शन फाउंडेशन) उपस्थित थे।

जालंधर के पटेल अस्पताल पर लगा बड़ा आरोप, हंगामा

https://youtu.be/swCrm9PlRnI

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *