अमृतसर: राबिया के प्रेम जाल में फंसे युवक बने पाकिस्तान के जासूस, पुलिस ने दबोचा, बड़ा खुलासा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 436 शब्द|📅 18 May 2022

अमृतसर: राबिया के प्रेम जाल में फंसे युवक बने पाकिस्तान के जासूस, पुलिस ने दबोचा, बड़ा खुलासा

अमृतसर। अमृतसर से बड़ी खबर है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए काम करने वाले दो जासूसों को स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल ने बुधवार की शाम गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से सेना क्षेत्र के नक्शे और कई अन्य जानकारियां मिली है। उनसे सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कोलकाता के बेनियापुकर गांव स्थित ओस्टागारलेन इलाके में रहने वाला जफर रियाज साल 2005 से ISI के लिए जासूसी कर रहा है। उसने अमृतसर रेलवे स्टेशन के बाहर लेमन सोडा बेचने वाले बिहार स्थित मधुबन जिला स्थित भेजा गांव के शमशाद को अपने साथ मिला लिया था।

इधर, गिरफ्तारी को लेकर एसएसओसी के अधिकारी कुछ बताने को तैयार नहीं है। उन्होंने इतना जरूर बताया कि इस बाबत बड़े अफसर प्रेस वार्ता कर सकते हैं। स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल को जानकारी मिली थी कि जफर रियाज ISI एजेंट आवेश के इशारे पर भारतीय सेना के क्षेत्रों की जानकारियां जुटाने में लगा है। इसके बाद डीएसपी हरविंदर सिंह की अगुआई में टीम ने छापामारी कर उसे और शमशाद को अमृतसर रेलवे स्टेशन के बाहर से गिरफ्तार कर लिया।

राबिया ने प्रेम जाल में फंसाया

जफर रियाज ने पुलिस को बताया कि वह साल 2005 में पाकिस्तान घूमने गया था। वहां उसकी मुलाकात लाहौर में रहने वाली राबिया के साथ हो गई थी। राबिया ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ शादी कर ली। शादी के बाद वह उसे अपने साथ भारत लेकर आ गया था। इस बीच राबिया ने उसकी मुलाकात ISI एजेंट आवेश से करवाई थी।

राबिया भारत आने के बाद उसे पाकिस्तान जाने के लिए कहा करती थी लेकिन वह पाकिस्तान नहीं गया। जांच में सामने आया कि 2012 एक सड़क दुर्घटना में कोलकाता में जफर रियाज जख्मी हो गया था। उसकी आर्थिक हालत काफी खराब हो गई। फिर उसे राबिया किसी तरह पाकिस्तान ले गई।

इशारे पर काम करता था रियाज

वहां पर फिर उसकी मुलाकात एजेंट आवेश के साथ करवाई गई। आवेश ने उससे कहा कि वह पाकिस्तान के लिए जासूसी करे। इसके बदले में उसे पैसे दिए जाएंगे। काफी लंबे समय तक जफर रियाज पाकिस्तान में रहा और फिर आवेश के इशारे पर अपना इलाज कराने के बहाने भारत में आता रहा।

यहीं, उसकी मुलाकात अमृतसर रेलवे स्टेशन के बाहर लेमन सोडा बेचने वाले शमशाद से हुई थी। उसने शमशाद को भी अपने साथ मिला लिया। दोनों ने कुछ दिन पहले खासा, कैंट, एयरपोर्ट और कुछ अन्य जगहों के फोटो अपने मोबाइल में क्लिक किए थे। पुलिस पता करने में जुटी है कि आरोपित कितनी बार पाक को खुफिया दस्तावेज भेज चुके हैं।

जालंधर के पटेल अस्पताल पर लगा बड़ा आरोप, हंगामा

https://youtu.be/swCrm9PlRnI

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *