सरकारी स्कूलों के 15 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मुफ़्त यूनिफॉर्म देने के लिए 92.95 करोड़ रुपए जारी: मीत हेयर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 221 शब्द|📅 19 May 2022

सरकारी स्कूलों के 15 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मुफ़्त यूनिफॉर्म देने के लिए 92.95 करोड़ रुपए जारी: मीत हेयर

डेली संवाद, चंडीगढ़
शिक्षा विभाग द्वारा पंजाब के सरकारी स्कूलों के 15 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मुफ़्त यूनिफॉर्म देने के लिए 92.95 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। यह जानकारी शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आज यहाँ जारी प्रेस बयान के द्वारा दी।

शिक्षा मंत्री ने समूह जि़ला शिक्षा अधिकारियों और ब्लॉक प्राईमरी अफसरों को निर्देश दिए हैं कि वह नियमों के अनुसार यूनिफॉर्म खऱीदने और किसी भी विशेष दुकान से यूनिफॉर्म खऱीदने सम्बन्धी लिखित या जुबानी आदेश ना दिए जाएँ और यदि इस मामले में कोई लापरवाही सामने आई तो सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

यूनिफॉर्म खऱीदने के लिए स्कूल प्रबंधक समितियाँ

श्री मीत हेयर ने बताया कि पहली से आठवीं कक्षा तक की सभी लड़कियों और पहली से आठवीं कक्षा तक के सभी एस.सी./एस.टी./बी.पी.एल. लडक़ों को मुफ़्त यूनिफॉर्म मिलेगी, जिनकी कुल संख्या 15,491,92 है और प्रति विद्यार्थी 600 रुपए के हिसाब से यूनिफॉर्म खऱीदने के लिए स्कूल प्रबंधक समितियाँ (एस.एम.सी.) को कुल 92.95 रुपए जारी कर दिए गए हैं।

शिक्षा मंत्री ने आगे विवरण जारी करते हुए बताया कि मुफ़्त यूनिफॉर्म हासिल करने वाले कुल लाभार्थी विद्यार्थियों में 8,45,429 लड़कियों के लिए 50.72 करोड़ रुपए, 5,45,993 एस.सी. लडक़ों के लिए 32.75 करोड़ रुपए और 1,57,770 बी.पी.एल. लडक़ों के लिए 9.46 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।

नवजोत सिद्धू को 1 साल कैद की सजा, करेंगे सरैंडर

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *