देश की पहली ई-विधानसभा बना उत्तर प्रदेश, पेपरलेस होगी कार्यवाही, सदन की हर सीट पर लगा टैबलेट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 302 शब्द|📅 19 May 2022

विधानसभा सभा अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री योगी ने हाईटेक व्यवस्था का किया निरीक्षण। सदस्यों द्वारा पूछे गये सवाल और उनके जवाब टैबलेट पर प्रदर्शित होंगे। आज से होगा विधानसभा के सदस्यों और अधिकारियों का प्रशिक्षण और ओरिएंटेशन

देश की पहली ई-विधानसभा बना उत्तर प्रदेश, पेपरलेस होगी कार्यवाही, सदन की हर सीट पर लगा टैबलेट

डेली संवाद, लखनऊ
उत्तर प्रदेश की विधानसभा देश की पहली ई- विधानसभा हो गयी है । हाईटेक हुई व्यवस्था के बाद सदन की कार्यवाही नये लुक में नजर आएगी ।विधायकों और मंत्रियों के हाथ में अब पेपर देखने को नहीँ मिलेंगे, बल्कि पूरी कार्यवाही पेपरलेस होगी । सदस्यों के सवाल और मंत्रियों के जवाब टैबलेट पर प्रदर्शित होंगे।

इसके लिए सदन की सभी सीटों पर टैबलेट लगाये गये हैं। विधानसभा सत्र से पहले सभी सदस्यों और विधानसभा तथा सचिवालय के अधिकारियों का ओरिएंटेशन और प्रशिक्षण होगा।

फिंगरप्रिंट के जरिये टैबलेट का संचालन कर सकेंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान सभा की गैलरी के सौन्दर्यीकरण कार्यों के लोकार्पण के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के साथ बृहस्पतिवार को हाईटेक विधानसभा का निरीक्षण किया और ई विधानसभा सिस्टम की जानकारी प्राप्त की । ई विधानसभा होने से अब सदन के सदस्य अपने पासवर्ड अथवा फिंगरप्रिंट के जरिये टैबलेट का संचालन कर सकेंगे।

टैबलेट पर ही सदन की कार्यवाही का एजेंडा उपलब्ध होगा। इसके अलावा प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों की तरफ से पूछे जाने वाले सवाल और सरकार की ओर दिये जाने जवाब भी टैबलेट पर आनलाइन प्रदर्शित होंगे।

वीडियो कांफ्रेसिंग की सुविधा होगी

विधानसभा सत्र से पहले सदन के सभी सदस्यों के अलावा विधानसभा सचिवालय व राज्य सरकार के विभिन्न अधिकारियों को शुक्रवार से ई- विधान (पेपरलेस व्यवस्था) का ओरिएंटेशन / प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण/ अभिविन्यास नेवा सेवा केन्द्र (ई -लर्निंग कम ई-सुविधा केन्द्र) में दिया जाएगा। इस सेवा केन्द्र में आधुनिक कंप्यूटर्स के प्रशिक्षण तथा संचार के लिए वीडियो कांफ्रेसिंग की सुविधा होगी।

नवजोत सिद्धू को 1 साल कैद की सजा, करेंगे सरैंडर

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *