जालंधर: भाजपा नेता के करीबी व्यक्ति को पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के आरोप में पकड़ा, पूछताछ जारी

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर से बड़ी खबर आ रही है। खबर है कि जालंधर में भाजपा नेता के करीबी व्यक्ति को पुलिस ने भारी मात्रा में ड्रग्स के साथ पकड़ा है। हिरोइन की तस्करी में पकड़े गए इस व्यक्ति को पुलिस ने अवतार नगर से काबू किया है। फिलहाल मामला भाजपा के एक बड़े नेता से जुड़े होने के कारण इसे ‘मैनेज’ किया जा रहा है।

सूत्र बता रहे हैं कि भाजपा के एक बड़े नेता के करीबी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि जिस भाजपा नेता के करीबी को पुलिस ने हिरासत में लिया है उसके तार हैरोईन तस्करी में जुड़े है। पुलिस ने कुछ दिन पहले हैरोईन की तस्करी करने वाले एक तस्कर को गिरफ़्तार किया था।

भाजपा नेता के करीबी को क़ाबू कर लिया

उक्त तस्कर ने रिमांड के दौरान पुलिस को बताया कि वो हैरोईन की बड़ी खेप जालंधर के एक भाजपा नेता के करीबी से ख़रीदता है जिसके बाद पुलिस ने उस युवक को भी क़ाबू कर लिया। हिरासत में लिए भाजपा नेता के करीबी को पकड़ने के बाद भाजपा नेता उसे छुड़ाने के लिए एडीचोटी का ज़ोर लगा रहा है।

सूत्र बता रहे हैं कि पकड़े गए तस्कर ने बताया कि उसको जो भी हैरोईन मिलती थी वो भाजपा नेता का करीबी ही आगे से लाकर देता था। जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने भाजपा नेता के करीबी को क़ाबू कर लिया है। वहीं क़ाबू किए गए युवक के भाजपा के बड़े नेता के साथ भी शहर में बोर्ड लगे हुए है। (नोट- डेली संवाद के पास भाजपा नेता के साथ उक्त आऱोपी की कई तस्वीरे हैं, जिसे बाद में प्रकाशित किया जाएगा।)

नवजोत सिद्धू को 1 साल कैद की सजा, करेंगे सरैंडर

https://youtu.be/Z1cpkJ_gJMc















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *