भयानक हादसा: ट्रक और आयल टैंकर के बीच जबरदस्त टक्कर, आग लगने से 9 लोग जिंदा जले

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 292 शब्द|📅 20 May 2022

भयानक हादसा: ट्रक और आयल टैंकर के बीच जबरदस्त टक्कर, आग लगने से 9 लोग जिंदा जले

चंद्रपुर। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। डीजल टैंकर और ट्रक की जोरदार भिड़ंत के बाद वाहनों में लग गई। आग में जलने के कारण 9 लोगों की मौत हो गई है। एजेंसी के मुताबिक, हादसे में ट्रक चालक की भी जान चली गई है।

बताया जा रहा है कि ये हादसा चंद्रपुर जिले के एक इलाके में हुआ है। हादसे के सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ट्रक में लकड़ियां लदी हुई थी। फिलहाल हादसे की जांच की जा रही है।

नौ लोगों की मौके पर हुई मौत

चंद्रपुर के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सुधीर नंदनवार ने कहा, ‘चंद्रपुर शहर के पास अजयपुर के पास डीजल से लदा एक टैंकर लकड़ी के लट्ठों को ले जा रहे ट्रक से टकरा गया। दुर्घटना के बाद आग लग गई जिसमें नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

घंटों बाद आग पर किया गया काबू

वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि हादसे के करीब एक घंटे बाद दमकल कर्मी अजयपुर पहुंचे और कुछ घंटों बाद आग पर काबू पा लिया गया। नंदनवर ने कहा ‘पीड़ितों के शवों को बाद में चंद्रपुर अस्पताल ले जाया गया।’ इस घटना के बाद सड़क के दोनों ओर गाड़ियों का जाम लग गया। दमकल की कई गाड़ियां रात भर आग बुझाने का काम करते रही।

बताया जा रहा है ट्रक से जैसे ही पेट्रोल टैंकर टकरायी इसके बाद ट्रक का टायर फट गया, और ट्रक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे टैंकर से टकरा से टकरा गया। दोनों के टक्कर से भीषण आग लगी। वहीं इस घटना के बाद सड़क पर फैले पेट्रोल की वजह से आसपास के जंगल के कई पेड़ जल गए हैं।

नवजोत सिद्धू को 1 साल कैद की सजा, करेंगे सरैंडर

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *