जालंधर में गन प्वाइंट पर नकदी और 11 तोला सोना लूटा, लड़के को बनाया बंधक

Daily Samvad
1 Min Read

loot

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर से बड़ी खबर है। यहां घर में अकेले लड़के को गन प्वाइंट पर बांधकर लूटपाट की गई है। घटना के समय घर की मालिकन धार्मिक स्थान पर माथा टेकने गई थी। पीछे से घर में लूट हो गई।

जानकारी के मुताबिक दीप नगर में एक घर में गन प्वाइंट पर लूट हुई है। घर की महिला गेट खुला छोड़कर धार्मिक स्थल पर माथा टेकने गई थी। पीछे से बाइक सवार लुटेरों ने घर में घुसकर अकेले लड़के को गन प्वाइंट पर ले लिया। इसके बाद लड़के का हाथ पैर बांधकर आलमारी से कई तोले सोने लूट ले गए।

बेटे ने बताया कि लुटेरे हेल्मेट पहन कर आए थे, वे मास्क भी लगाए थे। लड़के ने बताया कि नानी और मां गुरुद्वारा गई थी। इतने में गेट खोलकर दो लोग आए और उन्होंने गन दिखाकर मेरे हाथ पांव बांध दिए, इसके बाद लूटपाट की। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

नवजोत सिद्धू ने किया सरैंडर, 1 साल जेल में रहेंगे बंद

https://youtu.be/OxPaBDJC3pY















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *