लुधियाना: कपड़े के गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की 20 गाड़ियां

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 303 शब्द|📅 22 May 2022

लुधियाना: कपड़े के गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की 20 गाड़ियां

दीपक गुप्ता
डेली संवाद, लुधियाना
Fire In Ludhiana: बहादुर रोड पर जैन कांप्लेक्स में रविवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी ज्यादा थी कि इसे बुझाने में दमकल की 20 गाड़ियां लगी हुई हैं। रविवार सुबह गोदाम के मालिक को आसपास के लोगों और सुरक्षा कर्मी ने फोन करके सूचना दी कि गोदाम में से धुंआ निकल रहा है। पता लगते ही गोदाम मालिक तुरंत मौके पर पहुंचे तो देखा आग ने पूरी बिल्डिंग को चपेट में लिया हुआ था।

आस-पास बनी फैक्ट्री के मालिकों ने लेबर लगाकर फैक्ट्रियों से पानी की सप्लाई देकर आग बुझानी शुरू की। देखते ही देखते आग बढ़ने लगी। गोदाम मालिक ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। घटना का पता चलते ही मौके पर फायर बिग्रेड पहुंच गई। फायर कर्मचारियों ने अलग-अलग टीमें बनकर गोदाम की आग बुझानी शुरू की। देखते ही देखने आग भड़क गई। दीवारें तोड़कर फायर कर्मचारी आग बुझाने के लिए गोदाम में दाखिल हुए।

गोदाम में करीब 1 से डेढ़ लाख का माल

गोदाम के मालिक सुनील जैन ने बताया कि उनकी फैक्ट्री का नाम जैन अमर रेडिमेड गारमेंट्स है। जैन कांप्लेक्स में उनका गोदाम बना है। गोदाम में सर्दी का स्टाक रखा हुआ था। गोदाम में करीब 1 से डेढ़ लाख का माल पड़ा था, जो राख हो गया। मजदूरों की मदद लेकर कुछ माल बचाने की भी कोशिश की जा रही है। दो मंजिलों में से एक मंजिल तो पूरी राख हो गई।

दूसरी मंजिल को बचाने के लिए फायर ब्रिगेड राहत कार्य कर रही है। गोदाम की दीवारें तोड़ कर फायर कर्मचारी गोदाम में दाखिल हुए हैं। हादसा बड़ा होता देख मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। गोदाम मालिक को अभी तक आग लगने का कारण शार्ट सर्किट लग रहा है। गाैरतलब है कि शहर में आगजनी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

ज्ञानवापी में फव्वारा या शिवलिंग? देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *