पंजाब का कैबिनेट मंत्री गिरफ्तार, विजीलैंस ने दर्ज किया FIR, कुछ देर पहले CM भगवंत मान ने किया था बर्खास्त, देखें VIDEO

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़
करप्शन के केस में बर्खास्त किए गए पंजाब के कैबिनेट मंत्री डा. विजय सिंगला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कुछ देर पहले ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विजय सिंगला को मंत्री पद से बर्खास्त किया था। साथ ही उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे।

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे डॉ. विजय सिंगला को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया गया है। विजय सिंगला स्वास्थ्य विभाग में हर काम और टेंडर के बदले 1% कमीशन मांग रहे थे। इसकी शिकायत CM भगवंत मान तक पहुंची थी। उन्होंने गुपचुप तरीके से इसकी जांच कराई। अफसरों से पूछताछ की, फिर मंत्री सिंगला को तलब किया गया। मंत्री ने गलती मान ली, इसके बाद उन्हें बर्खास्त किया गया।

इसके बाद मंत्री के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद अब सिंगला की आम आदमी पार्टी से भी छुट्‌टी करने की तैयारी है। पंजाब आप के प्रवक्ता मालविंदर कंग ने कहा कि दागी लोगों की आम आदमी पार्टी में कोई जगह नहीं है।

भ्रष्टाचार के आरोप में पंजाब का कैबिनेट मंत्री बर्खास्त, देखें

https://www.youtube.com/watch?v=Jzk01qsJ5CQ




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *