सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए पुलिस अधिकारी और पंजाब सरकार जिम्मेदार: केडी भंडारी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 346 शब्द|📅 29 May 2022

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए पुलिस अधिकारी और पंजाब सरकार जिम्मेदार: केडी भंडारी

डेली संवाद, जालंधर
प्रसिद्ध गायक सिद्दू मूसेवाला की बेरहमी से की गई हत्या की जिम्मेदारी चाहे गैंगस्टर ग्रुप ने ली है लेकिन सिद्धू की मौत के लिए पंजाब पुलिस के अधिकारी और पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार भी उतनी ही जिम्मेदार है। यह आरोप पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं पंजाब भाजपा के सीनियर नेता केडी भंडारी ने लगाया है।

पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर आरोप लगाते हुए केडी भंडारी ने कहा कि इस सब के पीछे सरकार की सिर्फ राजनीतिक बदलाव खोरी की नीतियों की वजह है। सरकार ने इस प्रकार के फैसले लिए और इस बात को पुख्ता नहीं किया कि सिद्दू मूसेवाला को कितनी सुरक्षा की जरूरत है।

आम आदमी पार्टी ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए जिस प्रकार से सिद्दू मूसेवाला की सुरक्षा को कल वापस लिया, आज उसका हर्जाना सिद्धू को अपनी जान गवां कर भरना पड़ा। पूर्व सीपीएस केडी भंडारी ने कहा आज पंजाब में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है। रोज कत्ल हो रहे हैं। पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार अपनी गलत नीतियों से आज हुई घटना जैसी घटनाओं को न्योता दे रही है। उससे पंजाब के हालात बिगड़ सकते हैं।

आज की घटना ने पूरे पंजाब को रुला दिया

पूर्व सीपीएस केडी भंडारी ने देश के गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मामले में दखल देने की अपील करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार पंजाब वासियों की सुरक्षा करने के लिए सक्षम नहीं है जिस प्रकार से प्रतिदिन कत्ल हो रहे हैं पंजाब का वातावरण बहुत ही खराब हो रहा है।

पूर्व सीपीएस केडी भंडारी ने कहा मैं इस बारे में जल्द ही केंद्र सरकार के मंत्रियों को मिलकर लिखित रूप से जानकारी दूंगा कि किस प्रकार से पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार लगातार पंजाब में कानून व्यवस्था को बहाल करने में फेल साबित हो रही है। पूर्व सीपीएस केडी भंडारी ने आज की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि आज की घटना ने पूरे पंजाब को रुला दिया।

सिद्धू मुसेवाला की हत्या पर DGP का बड़ा खुलासा, देखें

https://youtu.be/8eGjub18LxE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *