पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला की गोली मारकर हत्या, कल ही हटाई गई थी सुरक्षा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 282 शब्द|📅 29 May 2022

पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला की गोली मारकर हत्या, कल ही हटाई गई थी सुरक्षा

मानसा। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को मानसा जिले के जवाहरके गांव में गोली मार दी गई। गंभीर हालत में गायक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी है। यह घटना पंजाब पुलिस द्वारा सिद्धू मूसेवाला सहित 424 लोगों की सुरक्षा वापस लेने के ठीक एक दिन बाद हुई है।

जानकारी के अनुसार, पंजाब गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला को मानसा गांव में कुछ बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल भर्ती किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब सरकार पर सवाल उठ रहे हैं क्योंकि, एक दिन पहले ही भगवंत मान सरकार ने मूसेवाला समेत 424 लोगों की पुलिस सुरक्षा वापस ले ली थी।

सिद्धू मुसेवाला ने लड़ा था चुनाव

सिद्धू मूसेवाला ने पंजाब विधानसभा का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर मानसा से लड़ा था और उन्हें आप उम्मीदवार विजय सिंगला ने 63,000 मतों के भारी अंतर से हराया था। विजय सिंगला को हाल ही में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त कर दिया था।

पिछले महीने, सिद्धू मूसेवाला ने अपने नवीनतम गीत ‘बलि का बकरा’ में आम आदमी पार्टी और उसके समर्थकों को निशाना बनाने के बाद एक विवाद खड़ा कर दिया था। गायक ने कथित तौर पर अपने गाने में आप समर्थकों को ‘गद्दार’ (देशद्रोही) कहा था।

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने कल यानी शनिवार को ही 424 वीआईपी लोगों की सुरक्षा वापस ली है. जिनकी सुरक्षा वापस ली गई, उनमें कई सेवानिवृत्त अधिकारी और पूर्व विधायक भी शामिल हैं. इससे पहले अप्रैल में भी पंजाब सरकार ने पूर्व मंत्रियों और नेताओं सहित 184 लोगों की सुरक्षा वापस लेने का आदेश दिया था।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *