⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 134 शब्द|📅 29 May 2022
चंडीगढ़। Sidhu Moosewala Death Latest Updates: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के पीछे आखिर कौन है इस संबंध में DGP वीके भावरा ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा है कि कनाडा बेस्ड गैंगस्टर गोल्डी बरार ने हत्या की जिम्मेदारी ली है।
DGP ने बताया कि 3 गाड़ियों ने मूसेवाला की थार को आकर रोका था। डीजीपी ने कहा कि मूसेवाला आज बुलेटप्रूफ कार नहीं ले गए थे, उनके साथ बॉडीगार्ड भी नहीं थे। जानकारी के मुताबिक 9 mm पिस्टल समेत कई हथियारों से 30 से ज्यादा फायरिंग की गई है।
उन्होंने कहा कि गाड़ी खुद सिद्धू मूसेवाला ही चला रहे थे। लॉरेंस बिश्नोई और लकी पटियाल की गैंगवार के चलते मूसेवाला की हत्या हुई है। लॉरेंस बिश्नोई के सहयोगी गोल्डी बरार ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है।









