गैंगस्टर शाहरुख ने ली थी सिद्धू मूसेवाला को मारने की सुपारी, पूछताछ में पंजाब के फेमस सिंगर समेत 8 लोगों का नाम आया सामने, पढ़ें बड़ा खुलासा

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 570 शब्द|📅 30 May 2022

गैंगस्टर शाहरुख ने ली थी सिद्धू मूसेवाला को मारने की सुपारी, पूछताछ में पंजाब के फेमस सिंगर समेत 8 लोगों का नाम आया सामने, पढ़ें बड़ा खुलासा

डेली संवाद, नई दिल्ली/चंडीगढ़
Sidhu Moose Wala Murder: पंजाबी सिंगर और कांग्रेसी नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या केस में बड़ा खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की गिरफ्त में मौजूद एक बदमाश ने पूछताछ में बड़ा दावा किया है। गिरफ्तार शख्स शाहरुख ने स्पेशल सेल को बताया है कि सिद्धू मूसेवाला को मारने का काम (सुपारी) उसे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से दिया गया था। उन्होंने पहले भी सिद्धू को मारने की कोशिश की थी लेकिन तब सुरक्षाकर्मियों को देखकर ये लौट गए थे।

शाहरुख इस हत्याकांड में शामिल नहीं था क्योंकि उससे पहले ही उसे दिल्ली पुलिस ने किसी अन्य केस में गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान ही पूछताछ में शाहरुख ने पंजाब में रची जा रही इस बड़ी साजिश के बारे में बताया था। उसने यह भी कबूला कि सिद्धू को मारने की सुपारी उसे मिली थी। लेकिन तब पर्याप्त हथियार ना होने की वजह से वे लौट आए थे। शाहरुख का दावा है कि उसके साथियों ने ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया है।

शाहरुख ने कुल 8 नाम बताये

पूछताछ में शाहरुख ने कुल 8 नाम बताये हैं, जिनपर उसने हत्यारों की मदद करने का आरोप लगाया है। इसमें पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख के मैनेजर का नाम भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक, शाहरुख को गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई ने सिद्धू के मर्डर का काम सौंपा था, लेकिन तब वह मर्डर नहीं कर पाये थे।

सूत्रों के मुताबिक, शाहरुख ने कहा कि वह भोला (हिसार का रहने वाला) और सोनू काजल (नारनौंद, हरियाणा) के साथ मूसेवाला के गांव गया था, लेकिन जब उसने वहां 4 पीएसओ AK-47 के साथ तैनात देखे तो उन्होंने हत्या का प्लान ड्रॉप कर दिया। तब गोल्डी ने उनको सिद्धू की हत्या के लिए UZI हथियार दिये थे। फिर शाहरुख ने हत्या के काम को अंजाम देने के लिए AK-47 और बियर स्प्रे की मांग की।

फिर किसी वजह से शाहरुख इस काम से अलग हो गया। अब दावा किया जा रहा है कि सिद्धू के मर्डर में अब वही बोलेरो कार इस्तेमाल हुई है जिसे भोला और सोनू रेकी के दौरान इस्तेमाल करते थे। पूछताछ में कुल 8 नाम सामने आए हैं, जिन्होंने सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों की मदद की।

इन 8 लोगों पर हत्यारों की मदद करने का आरोप

  1. गोल्डी बराड़
  2. लॉरेंस बिश्नोई
  3. सचिन (मनकीरत औलख का मैनेजर)
  4. जग्मू भगवानपुरिया
  5. अमित काजला
  6. सोनू काजल और बिट्टू (दोनों हरियाणा के)
  7. सतेंदर काला (फरीदाबाद सेक्टर 8)
  8. अजय गिल

शाहरुख और लॉरेंस संपर्क में कैसे आए?

शाहरुख गोल्डी बराड़ से सिग्नल ऐप (Signal App) से बातचीत करता था। उसका फोन फिलहाल स्पेशल सेल ने जब्त किया हुआ है। उससे और जानकारी सामने आ सकती है। वहीं दावा किया गया है कि लॉरेंज बिश्नोई तिहाड़ जेल में भी फोन का इस्तेमाल करता है। हासिम बाबा और लारेंस तिहाड़ में हैं। तिहाड़ से ही हासिम ने शाहरुख की बात लॉरेंस बिश्नोई से करवाई। फिर लॉरेंस ने गोल्डी बराड़ से शाहरुख का सम्पर्क करवाया। फिर कनाडा से गोल्डी ने शाहरुख को हत्या की साजिश में शामिल किया।

इससे पहले शाहरुख कुछ करता स्पेशल सेल ने उसको दिल्ली के एक मुकदमे में दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। इसके ऊपर 2 लाख का ईनाम था लेकिन गिरफ्तारी से पहले वह मूसेवाला के घर-गांव की रेकी में शामिल रहा था। गिराफ्तारी के बाद शाहरुख ने दिल्ली पुलिस को पंजाब के रची जा रही बड़ी साजिश के बारे में बताया था।

सिद्धू मुसेवाला की हत्या पर DGP का बड़ा खुलासा, देखें

https://youtu.be/8eGjub18LxE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *