पंजाब: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में नकोदर से एक गिरफ्तार, अब तक 12 लोगों को किया गया काबू, पढ़ें DGP क्या बोले

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 354 शब्द|📅 30 May 2022

arrest

डेली संवाद, चंडीगढ़
Sidhu Moose Wala Murder: पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस ने एक और व्‍यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मोगा के जगदेव सिंह को नकोदर से उठाया है। अब तक करीब 12 लोगों को इस मामले में हिरासत में लिए जाने की सूचना है। उधर गांव जवाहर मेंं पुलिस व फारेंसिक टीम ने सिद्धू मूसेवाला की गाड़ी की जांच की है।

मोगा के परवाना नगर का रहने वाला यह जगदेव सिंह वही व्यक्ति है जिस पर कुछ दिन पहले जेल में गैंगस्टर को मोबाइल सिम उपलब्ध कराने के मामले में केस दर्ज किया गया था। हाल ही में जगदेव सिंह ने एक परिवार पर हमला किया था लेकिन पुलिस ने जगदेव सिंह का नाम हटाकर उसके दूसरे साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर उसे थाने से जमानत दे दी थी।

सिद्धू मूसेवाला को गैंगस्‍टर नहीं कहा

दूसरी ओर, पंजाब के डीजीपी वीके भावरा ने सिद्धू मूसेवाला की हत्‍या के मामले में अपने कल दिए गए बयान पर सफाई दी है। भावरा ने कहा कि मैं इस हत्‍या की भर्त्‍सना करता हूं। उन्‍होंंने गैंगस्‍टर वाले बयान पर सफाई देते हुए कहा कि मैंने सिद्धू मूसेवाला को गैंगस्‍टर नहीं कहा।

डीजीपी भावरा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश के बाद स्पष्टीकरण दिया। उन्‍होंंने कल हुई प्रेस कांफ्रेंस में दिए गए अपने बयान पर स्पष्टीकरण दिया। डीजीपी ने कहा कि मूसेवाला के कत्ल की सख्त शब्दों में निंदा करता हूं दोषियों को जल्द गिरफ्तार करके न्याय दिलाया जाएगा। मैंने कभी सिद्दू मूसेवाला को गैंगस्टर नहीं कहा। इंंटरनेट मीडिया पर कल से लगातार इस तरह के जो दावे किए जा रहे हैं वह पूरी तरह निराधार हैं।

डीजीपी भावरा ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हत्‍या की जिम्मेदारी ली है। जांच में हत्‍या के सारे पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। मीडिया के एक हिस्से ने उनका गलत हवाला दिया है। मेरे दिल में सिद्धू मूसेवाला के लिए बहुत सम्मान है। उधर, पंजाब पुलिस और उत्तराखंड STF ने संयुक्त रूप से देहरादून में कार्रवाई की, इस दौरान एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया है।

सिद्धू मुसेवाला की हत्या पर DGP का बड़ा खुलासा, देखें

https://youtu.be/8eGjub18LxE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *