पंजाब: जालंधर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मेजर सिंह और उनके मैनेजर को जान से मारने की धमकी, पुलिस से शिकायत

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब में कानून व्यवस्था बुरी तरह से ध्वस्त हो रही है। पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला की हत्या के 24 घंटे बाद जालंधर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और खादी बोर्ड के पूर्व डायरेक्टर मेजर सिंह और उनके मैनेजर तेजिंदर सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई है।

कांग्रेस के नेता मेजर सिंह ने बताया कि श्री गुरु रविदास चौक से माता रानी चौक को जाती रोड पर उनका रब्बी दानापानी नाम से रैस्टोरेंट चलता है। यहां तेजिंदर सिंह बतौर मैनेजर सारा कामकाज देखते हैं। बीती रात रैस्टोरेंट में आकर कुछ युवकों ने मैनेजर तेजिंदर सिंह को गाली दी और जान से मारने की धमकी दी।

थाना भार्गव कैंप में लिखित शिकायत

मेजर सिंह के मुताबिक उन युवकों ने मैनेजर तेजिंदर सिंह से यह भी कहा कि तुम्हारे नेता मेजर सिंह को भी जान से मरवा देंगे। इसके बाद वे लोग गाली गालौच करके चले गए। मैनेजर तेजिंदर सिंह ने रात में सारी बात मेजर सिंह को बताई। मेजर सिंह ने कहा है कि इसकी शिकायत थाना भार्गव कैंप को लिखित में दी गई है।

कांग्रेसी नेता मेजर सिंह ने इस संबंध में आज पुलिस कमिश्नर से मिलकर इसकी जांच करवाने और संबंधित लोगों को गिरफ्तार करने की मांग की है। मेजर सिंह ने बताया कि जान से मारने की धमकी देने वाले कुछ लोग स्थानीय है। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत पुलिस थाने और पुलिस कमिश्नर से की गई है।

सिद्धू मुसेवाला की हत्या पर DGP का बड़ा खुलासा, देखें

https://youtu.be/8eGjub18LxE















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *