प्रख्यात पर्यायावरणविद् संत सीचेवाल व बिक्रमजीत साहनी ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 253 शब्द|📅 31 May 2022

प्रख्यात पर्यायावरणविद् संत सीचेवाल व बिक्रमजीत साहनी ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन

चंडीगढ़। Rajya Sabha Chunav 2022: पंजाब में राज्यसभा की दो सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी की ओर से आज प्रख्यात पर्यायावरणविद् संत बलबीर सिंह सींचेवाल व बिक्रमजीत सिंह साहनी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, ग्रामीण विकास मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल भी मौजूद रहे।

गत माह भी पांच राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव हुआ था, जिसमें आम आदमी पार्टी के पांचों प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। अब दो और राज्यसभा सीटों के लिए 10 जून को चुनाव होना है। कांग्रेस की राज्य सभा सदस्य अंबिका सोनी और शिरोमणि अकाली दल के राज्यसभा सदस्य बलविंदर सिंह भूंदड़ का कार्यकाल पूरा होने के कारण यह सीटें खाली हुई हैं।

इको बाबा के नाम से भी जाना जाता

विधानसभा में सीटों को गणित को देखते हुए इस बार आप के दोनों प्रत्याशियों की जीत तय है। संत बलबीर सिंह सीचेवाल नदियों को प्रदूषण मुक्त बनाने के अपने अभियान के लिए जाने जाते हैं। उन्हें इको बाबा के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने सुल्तानपुर लोधी स्थित 160 किलोमीटर लंबी काली बेईं नदी की सफाई कर उसे नया स्वरूप दिया।

काली बेई को नया स्वरूप देने के बाद संत सीचेवाल देश विदेश में चर्चाओं में आए। जालंधर के सामान्य किसान परिवार में जन्मे बाबा सीचेवाल कई वर्षों से नदियों में बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ मुहिम चलाए हुए हैं। वर्ष 2017 में उन्हें पद्मश्री के सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।

सिद्धू मुसेवाला की हत्या पर DGP का बड़ा खुलासा, देखें

https://youtu.be/8eGjub18LxE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *