इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर में तैनात रहे संजीव कालिया की बेहद डिमांड पर उनकी कारगुजारी की बड़ी खबर पढ़ें, 2 साल तक दबाई रिपोर्ट अब CM से फिर शिकायत

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 283 शब्द|📅 31 May 2022

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर में तैनात रहे संजीव कालिया की बेहद डिमांड पर उनकी कारगुजारी की बड़ी खबर पढ़ें, 2 साल तक दबाई रिपोर्ट अब CM से फिर शिकायत

डेली संवाद, जालंधर
कांग्रेस सरकार में रिपोर्ट दबाकर कार्रवाई न होने के मामले में अब आम आदमी पार्टी की सरकार के मुखिया भगवंत मान को नए सिरे से शिकायत भेजी गई है। शिकायत के मुताबिक जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के सीनियर सहायक रहते हुए संजीव कालिया ने गलत ढंग से एलडीपी कोटे के प्लाट का अदला-बदली किया। इससे लाखों रुपए का नुकसान इंप्रूवमेंट ट्रस्ट को हुआ है।

यह रिपोर्ट स्थानीय निकाय विभाग के रीजनल डिप्टी डायरेक्टर की है। रीजनल डिप्टी डायरेक्टर ने रिपोर्ट स्थानीय निकाय विभाग के डायरेक्टर को भेजा था, जिस पर कार्ऱवाई होनी थी, लेकिन कार्ऱवाई नहीं हुई। अब सत्ता परिवर्तन के बाद संजीव कालिया की फाइल फिर से खुल गई है।

सरकार को करीब 14 लाख रुपए का नुकसान

सूत्र बता रहे हैं कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की ताजा स्थिति को लेकर बाबुओं में आपसी तनाव है, जिससे संजीव कालिया की फिर से नई शिकायत मुख्यमंत्री भगवंत मान से की गई है। रीजनल डिप्टी डायरेक्टर के दो साल पुरानी रिपोर्ट को इस शिकायत का आधार बनाया गया है। इसमें साफ लिखा है कि दो प्लाटों की अदला-बदली में सरकार को करीब 14 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

लगा लो खबरें, कुछ नहीं बिगड़ सकता: संजीव

उधर, इस मामले में करतारपुर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में तैनात सीनियर क्लर्क संजीव कालिया ने आज खुद डेली संवाद को फोन कर के अपनी कारगुजारी की अगली किश्त प्रकाशित करने को कहा, साथ ही कहा कि जितनी खबरें लगानी हो लगा लो, हमारा कुछ नहीं बिगड़ सकता है। पाठकों को बता देना चाहता हूं कि डेली संवाद का मकसद किसी का कुछ बिगाड़ना नहीं है, बल्कि गलत कामों को उजागर करना है।

पढ़ें एडीसी की रिपोर्ट

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर में तैनात रहे संजीव कालिया की बेहद डिमांड पर उनकी कारगुजारी की बड़ी खबर पढ़ें, 2 साल तक दबाई रिपोर्ट अब CM से फिर शिकायतइंप्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर में तैनात रहे संजीव कालिया की बेहद डिमांड पर उनकी कारगुजारी की बड़ी खबर पढ़ें, 2 साल तक दबाई रिपोर्ट अब CM से फिर शिकायत

जालंधर में कांग्रेसी नेता को जान से मारने की धमकी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *