पंजाब: सरकार के खिलाफ 6 दिन तक सामूहिक अवकाश पर गए सभी रेवेन्यू अफसर, तहसीलों में रजिस्ट्रियां और कामकाज रहेगा ठप, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 211 शब्द|📅 31 May 2022

Big news

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब से बड़ी खबर है। तीन राजस्व अधिकारियों को सस्पैंड किए जाने के विरोध में पंजाब रेवेन्यू आफिसर्ज एसोसिएशन ने बड़ा फैसला लिया है। इसके विरोध में छह जून तक राज्य भर के सभी रेवेन्यू अफसर सामूहिक छुट्टी पर रहेंगे। इससे तहसीलों में कामकाज ठप रहेगा।

पंजाब रेवेन्यू आफिसर्ज एसोसिएशन के प्रधान गुरदेव सिंह धाम व उपप्रधान मनिदर सिंह सिद्धू पदाधिकारी एवं जालंधर-1 के सब रजिस्ट्रार मनिदर सिंह सिद्धू ने बताया कि होशियारपुर में सब रजिस्ट्रार हरमिदर सिंह, लुधियाना से जीवन गर्ग तथा हरमिदर सिंह सिद्धू को अवैध कालोनी में रजिस्ट्री करने करने के मामले में बेवजह सस्पेंड करने के मामले को लेकर रोष व्यक्त किया है।

मामले को लेकर विभाग के मंत्री तथा कमिश्नर के समक्ष मामला रखा गया है, परंतु कोई नतीजा सामने नहीं आया। इसके बाद एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से सामूहिक छुट्टी पर जाने का फैसला किया है। राज्य भर के रेवेन्यू अफसर एक से छह जून तक सामूहिक छुट्टी पर रहेंगे। इससे लोगों का कामकाज प्रभावित होगा जिसके लिए एसोसिएशन ने खेद व्यक्त किया है। जिले में मंगलवार को भी तहसील में कामकाज का माहौल ठंडा रहा। जालंधर-1 में 35 तथा दो में 23 के करीब रजिस्ट्रियां हुई।

पढ़ें राजस्व अधिकारियों का रेज्युलेशन

पंजाब: सरकार के खिलाफ 6 दिन तक सामूहिक अवकाश पर गए सभी रेवेन्यू अफसर, तहसीलों में रजिस्ट्रियां और कामकाज रहेगा ठप, जाने वजह पंजाब: सरकार के खिलाफ 6 दिन तक सामूहिक अवकाश पर गए सभी रेवेन्यू अफसर, तहसीलों में रजिस्ट्रियां और कामकाज रहेगा ठप, जाने वजह

जालंधर में कांग्रेसी नेता को जान से मारने की धमकी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *