पंजाब: PWD मंत्री ने मारा छापा, अफसर मिले गैरहाजिर, एक्शन ऑन द स्पॉट

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 332 शब्द|📅 31 May 2022

पंजाब: PWD मंत्री ने मारा छापा, अफसर मिले गैरहाजिर, एक्शन ऑन द स्पॉट

डेली संवाद, एसएएस नगर
पंजाब के लोक निर्माण और ऊर्जा मंत्री स. हरभजन सिंह ईटीओ ने आज बाद दोपहर लोक निर्माण दफ़्तर डिवीजऩ नं. 1 मोहाली में अलग-अलग ब्रांचों, प्रांतीय ब्रांच और क्वालिटी ब्रांच की औचक चैकिंग की। इस मौके पर उन्होंने ब्रांचों के कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ मीटिंग भी की और उन्होंने चीफ़ इंजीनियर एस.पी. सिंह से दफ़्तर में किए जा रहे कार्यों संबंधी जायज़ा लिया।

उन्होंने औचक चैकिंग के दौरान पाया कि मोहाली लोक निर्माण दफ़्तर के क्वालिटी ब्रांच में सुपरीटेंडैंट नरिन्दर सिंह दो दिनों से गैर-हाजिऱ है। इस सम्बन्धी कार्यवाही करते हुए उन्होंने नरिन्दर सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करके तीन दिनों के अंदर-अंदर जवाब देने के लिए कहा।

अधिकारियों को काम करने के निर्देश

कैबिनेट मंत्री ने औचक चैकिंग के दौरान दफ़्तर में गाँव राएपुर कलाँ के काम के लिए आए जसप्रीत सिंह सरपंच के साथ भी मुलाकात की। इस दौरान सरपंच रायपुर कलाँ ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि वह अपने गाँव की सडक़ के लिए लंबे समय से दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं परंतु कोई हल नहीं हो रहा। इस सम्बन्धी तुरंत कार्यवाही करते हुए मौके पर ही कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने फाइलें निकलवा कर सम्बन्धित अधिकारियों को काम करने के निर्देश भी दिए।

स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने इस मौके पर कर्मचारियों को अपना काम पूरी निष्ठा के साथ और लोक हित में समय-सीमा के अधीन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा सही ढंग से निभाना और भ्रष्टाचार रहित सेवा करना ही व्यक्ति का निश्चत लक्ष्य होना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने जहाँ लम्बित काम वाले कर्मचारियों को ताडऩा की, वहीं अच्छी सेवा निभाने वाले कर्मचारियों की सराहना भी की।

इस दौरान ऊर्जा मंत्री द्वारा बिजली विभाग के दफ़्तर पी.एस.पी.सी.एल फेज-1 इंडस्ट्रियल डी.एस. डिवीजऩ की चैकिंग की गई, जहाँ उन्होंने कस्टमर केयर सैंटर का दौरा किया। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों के साथ बातचीत की और उनकी मुश्किलें सुनकर मौके पर हल करने के निर्देश दिए।

जालंधर में कांग्रेसी नेता को जान से मारने की धमकी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *