जालंधर: जिस स्मार्ट सिटी के कामों की MLA शीतल अंगुराल ने विजीलैंस जांच करवाने का दावा किया था, उसी का किया उदघाटन, Ex MLA रिंकू बोले- विजीलैंस जांच कब शुरू होगी, कहा – ‘ये जो पब्लिक है सब जानती है’

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर में विकास कार्यों के उद्घाटन को लेकर एक बार फिर से सियासी जंग छिड़ गई है। जालंधर कैंट के बाद अब जालंधर वेस्ट हलके में उद्घाटन से क्रेडिट लेने को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल और पूर्व विधायक व कांग्रेसी नेता सुशील रिंकू के बीच सोशल मीडिया पर जंग हो गई।

विधायक शीतल अंगुराल ने आज विधानसभा जालंधर वैस्ट में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत विकास कार्यों के क्रम में “120 फीट रोड़ के निर्माण कार्य” (नए सुझाव एवं सुधारों के साथ) का शिलान्यास/लोकार्पण किया। इसके तुरंत बाद पूर्व विधायक सुशील रिंकू ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि ‘कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू किए गए 120 फुटी रोड के काम की विजीलैंस जांच करवाने वाले चल रहे काम का फिर से उद्घाटन कर रहे हैं।’ यही नहीं, सुशील रिंकू ने लिखा कि ‘ये जो पब्लिक है सब जानती है।’

विजीलैंस जांच करवाई जाएगी

आपको बता दें कि पिछले दिनों ने विधायक शीतल अंगुराल ने नगर निगम के कमिश्नर करणेश शर्मा के साथ मीटिंग करते हुए आरोप लगाया था कि वेस्ट हलके में चल रहे विकास कामों में बड़े स्तर पर धांधली की जा रही है। उन्होंने कहा था कि स्मार्ट सिटी के कामों में करोड़ों रुपए की धांधली हो रही है, इसकी विजीलैंस जांच करवाई जाएगी।

शीतल अंगुराल ने कहा कि था कि इसकी जांच के लिए अगर उन्हें मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलना पड़े तो मिलेंगे, लोकपाल के साथ साथ कोर्ट में भी जाएंगे। अंगुराल ने उस समय सभी काम बंद करवाने का निर्देश दिया था, साथ ही दावा किया था कि विजीलैंस जांच होगी औऱ संबंधित अफसर जेल जाएंगे।

अब जब उसी काम को शीतल अंगुराल ने उद्घाटन किया तो खुद पूर्व विधायक सुशील रिंकू ने ही शीतल अंगुराल पर सवालिया निशान लगा दिया। अभी ये शुरूआत है, आने वाले दिनों में शीतल अंगुराल और सुशील रिंकू के बीच सियासी जंग और तेज हो सकती है।

जोशी अस्पताल के मालिकन पर पर्चा ATP को क्यों बख्शा?

https://youtu.be/JzpGY7d25HY

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *