पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू के खिलाफ बड़ी कार्ऱवाई की तैयारी, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

navjot sidhu

चंडीगढ़/दिल्ली। पंजाब में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की मुश्किलें चुनाव में हार के बाद से बढ़ती ही जा रही हैं। अब कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी ने पार्टी हाई कमान को पत्र लिखकर उनकी शिकायत की है। उन्होंने सिद्धू पर पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर कार्रवाई करने की सिफारिश की है। अब पार्टी नेतृत्व ने भी मामला अनुशासन कमिटी को भेज दिया है।

पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और प्रभारी हरीश चौधरी ने हाई कमान से कहा है कि सिद्धू के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। नवजोत सिंह सिद्धू की पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंद सिंह बडिंग ने उन्हें नोट भी लिखा है।

सिद्धू लगातार पार्टी के फैसलों पर सवाल उठाते रहे

वडिंग ने लिखा था, मैंने पाया है कि चुनाव से पहले ही सिद्धू लगातार पार्टी के फैसलों पर सवाल उठाते रहे हैं। बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू कई बार दूसरी पार्टी के नेताओं की तारीफ भी करते हैं। वहीं कांग्रेस से प्रशांत किशोर की बात न बनने के बाद भी उन्होंने पीके के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली थी। उन्होंने प्रशांत किशोर को अपना पुराना दोस्त बताया था।

प्रशांत किशोर के ‘जन सुराज’ वाले ट्वीट के बाद भी सिद्धू ने इसपर जवाब दिया था। उन्होंने कहा, पहला कदम ही आधी लड़ाई जीतने के बराबर होता है मेरे दोस्त। अच्छी शुरुआत हो तो परिणाम भी अच्छा ही होता है। आपके संविधान के प्रति विश्वास को सलाम है। लोगों को उनकी ताकत वापस दिलाना बहुत जरूरी है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *