कई वर्षों के बाद UP के CM योगी पहुंचे अपने घर, मां से मिलकर हुए भावुक, जाने योगी आदित्यनाथ के परिवार के बारे में

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

निकेश जायसवाल
डेली संवाद, देहरादून 
उत्‍तर प्रदेश की सत्‍ता पर लगातार दूसरी बार काबिज हुए योगी आदित्‍यनाथ का उत्‍तराखंड से गहरा नाता है। पौड़ी जिले के पंचूर गांव के रहने वाले हैं। योगी नाथ संप्रदाय की पीठ गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर भी हैं। पांच साल बाद वह अपने पैतृक गांव पहुंचे और स्‍वजनों से मुलाकात की।

इस दौरान जहां मां सावित्री देवी से मिलकर वह भावुक हो गए। वहीं सीएम योगी की आंखें भी भर आईं। वहीं भाई-बहनों सहित अन्‍य स्‍वजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। योगी आदित्‍यनाथ अपने पैतृक आवास पर ही रुके। आइए जानते हैं उनके परिवार में कौन-कौन हैं।

संन्यास से राजनीति तक योगी

योगी आदित्यनाथ पौड़ी गढ़वाल के संन्यास और राजनीति का लंबा सफर तय कर चुके हैं। योगी आदित्यनाथ का असली नाम अजय सिंह बिष्ट है। योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को पंचूर में हुआ, उनके पिता का नाम आनंद सिंह बिष्ट था। जिनका दो साल पहले निधन हो गया। 89 वर्षीय आनंद सिंह लीवर, किडनी की बीमारी से ग्रस्त थे।

अजय सिंह सात भाई-बहन हैं। योगी आदित्‍यनाथ चार भाई और तीन बहनों में दूसरे नंबर के भाई हैं। पिता आनंद सिंह बिष्ट फारेस्ट रेंजर थे। मां सावित्री देवी गृहिणी हैं। उनकी उम्र 83 साल है।

बहन शशि पयाल

योगी आदित्यनाथ की तीन बहनें हैं। जिनमें से शशि पयाल ही ज्यादातर मीडिया के सामने आती हैं। शशि माता भुवनेश्वरी देवी मंदिर के पास चाय-नाश्ते की दुकान चलाती हैं। योगी के बड़े भाई का नाम मानवेंद्र मोहन है। वह एक कॉलेज में काम करते हैं। मानवेंद्र के बाद योगी आदित्यनाथ का नंबर आता है। शैलेंद्र मोहन और महेंद्र मोहन दोनों उनसे छोटे हैं। शैलेंद्र सेना में हैं। महेंद्र भी एक स्कूल में काम करते हैं।

नाइट क्लब में राहुल गांधी के साथ कौन है ये लड़की? 

https://youtu.be/0tBXpdAgQmQ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *