पंजाब: भीषण गर्मी में BJP में उबाल, डीसी दफ्तरों के बाहर धरना प्रदर्शन, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
भाजपा ने आज पंजाब भर में भगवंत मान सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी जिलों मुख्यालयों के सामने भाजपा नेताओं और वर्करों ने धरना देकर आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आम आदमी पार्टी के चुनावी वादे के मुताबिक हर महीने सभी घरों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादे से मुकरने के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने डिप्टी कमिश्नर आफिस के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

जालंधर में जिला भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार 2 महीने में ही फेल साबित हो गई है। ऐसा बिजली संकट आज से पहले पंजाब में कभी नहीं देखा गया।

पंजाब की जनता को ठग लिया गया

उन्होंने कहा कि सभी लोगों को बिजली मुफ्त देने का वादा किया गया लेकिन आम आदमी पार्टी सरकार मुकर रही है। इंडस्ट्री को बिजली की किल्लत की मार सहनी पड़ रही है और सरकार के आदेश पर इंडस्ट्री को कारोबार बंद रखना पड़ रहा है। इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष राकेश राठौर भी प्रदर्शन में शामिल हुए और उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता को ठग लिया गया है। केवल भाजपा ही सभी को संकट से बाहर निकाल पाएगी।

पंजाब भाजपा के उप प्रधान राकेश राठौर, पूर्व विधायक केडी भंडारी, पंजाब सीवरेज बोर्ड के पूर्व चेयरमैन विनोद शर्मा, भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत, जिला भाजपा जालंधर देहाती के प्रधान अमरजीत सिंह अमरी किशन लाल शर्मा, राकेश गुप्ता, नरेंद्र पाल सिंह ढिल्लों, अजय चोपड़ा, राजीव ढींगरा, बालकिशन बाली, सुरेंद्र महे, अनिल सच्चर, भगत मनोहर लाल, पंकज जुलका, बलजीत, प्रिंस और सभी मंडलों के कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए।

आग की चपेट में आई स्कूल बस, कई बच्चे झुलसे

https://youtu.be/mDzgWVW8wKk

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *