पंजाब: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों के लिए किया बड़ा ऐलान, कहा- मूंग और बासमती पर MSP देगी सरकार

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

दीपक गुप्ता, लुधियाना
पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के बाद भगवंत मान वीरवार को पहली बार औद्योगिक शहर लुधियाना पहुंचे। पीएयू के डा. मनमोहन सिंह आडिटोरियम में मुख्यमंत्री ने कहा कि जो हार गए हैं वह कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं। 70-70 हजार वाेटाें से हारे, लेकिन स्वीकार नहीं कर पा रहे। राजनीति में कोई रिटायरमेंट नहीं है, जबकि नौकरियों में 58 साल में रिटायर्ड हो जाते हैं।

प्रकाश सिंह बादल पर कटाक्ष करते हुए मान ने कहा कि वह 94 साल में फिर चुनाव लड़ते हैं। कम से कम आने वाली पीढ़ी के लिए कुर्सी छोड़ दें। 50 दिन में 26,554 नौकरियों की घोषणा की। पहले भी हो सकती थी, लेकिन कभी प्रयास करने की इच्छाशक्ति नहीं जागी। अगले विधानसभा सत्र में अन्य महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा मूंगी और बासमती की फसल पर किसानों को एमएसपी दी जाएगी।

पंजाबी शख्सियतों को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सम्मानित किया

पंजाबी लोक गायक सुरिंदर छिंदा सहित अन्य पंजाबी शख्सियतों को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सम्मानित किया। सिख पंथ के महान योद्धा जस्सा सिंह रामगढ़िया के 299वें जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि देने के लिए पीएयू के डा. मनमोहन सिंह आडिटोरियम में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान विशेष तौर पर पहुंचे।

उनके साथ स्वर्ग आश्रम शिवपुरी के मुख्य सेवादार अमरीक सिंह, उद्योगपति कुलवंत सिंह लोटे, डा. अनुराग सिंह और उद्योगपति संदीप रियात को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधायक गुरप्रीत गोगी, चौधरी मदनलाल बग्गा, सरबजीत कौर माणूके, राजिंदर कौर छीना, अशोक पराशर पप्पी, हरदीप सिंह मु्ंडिया, तरुणप्रीत सिंह सोंध, कुलवंत सिंह भी मौजूद रहे।

तीन करोड़ लोगों की जिम्मेदारी मेरी

पीएयू को लेकर कई बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। कुछ बड़े फैसले लेने होंगे और सभी को इसमें योगदान करना होगा। पानी, हवा और जमीन को बचाने के लिए प्रयास करना होगा। पुराना माइंड सेल किसानों का तोड़ना होगा कि परंपरागत फसल ही लगानी होगी। तीन करोड़ लोगों की जिम्मेदारी मुझ पर है। आप सभी का सहयोग चाहिए। पंजाब को दिल से प्यार करते हैं। पंजाब की धरती को बचाएंगे।

आग की चपेट में आई स्कूल बस, कई बच्चे झुलसे

https://youtu.be/mDzgWVW8wKk

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *