पंजाब: जिला परिषद की चेयरपर्सन के पति कांग्रेसी नेता ने की आत्महत्या, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रूपनगर। रूपनगर से बड़ी खबर है। शनिवार सुबह भयोरा पुल (रूपनगर- चंडीगढ मार्ग) के नीचे से गुजरती भाखड़ा नहर में कार चालक ने फोर्ड एंडेवर कार गिरा दी। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने कार नहर में गिरते ही तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिए। मौके पर रस्सा भी फेंका गया। लेकिन कार चालक बाहर नहीं निकला।

गोताखोरों ने कार के डूबने से पहले कार के पास जाकर चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया। लेकिन कार चालक ने शीशे नहीं खोले। कार पीबी 65 यानी मोहाली जिले की है। कार में कितने लोग सवार थे यह स्पष्ट नहीं हो पाया। समझा जा रहा है कि कार में चालक ही अकेला था। यह घटना सुबह 9 बजे के बाद की है।

गोताखोरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी

गोताखोर सुरेश कुमार ने बताया सुबह जब वह भाखड़ा नहर के पुल के बीच टहल रहा था तो अचानक एक तेज रफ्तार कार उसकी तरफ आई है और उसको टक्कर मारने की कोशिश की। उसने अपना किसी तरह बचाव किया है। इसके बाद कार चालक ने पुल क्रास करते ही नहर के साथ वाली कच्ची पगडंडी पर कार ले जाकर नहर में गिरा दी। नहर में कार गिरने के बाद की वीडियो फुटेज गोताखोरों ने ही मौके पर बनाई। गोताखोरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

नहर में गाड़ी फेंक आत्महत्या करने वाला मृतक गुरध्यान सिंह थ्याली पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू का नजदीकी था और उसकी पत्नी जसविंदर कौर जिला परिषद मोहाली की चेयरपर्सन है। नहर से कार को बाहर निकालने पर शव को गाड़ी से निकाला गया।

गुरध्यान सिंह थ्याली डिप्रेशन में थे

सूत्रों के मुताबिक गुरध्यान सिंह थ्याली डिप्रेशन में थे। मृतक की गाड़ी से एक जिला परिषद लिखी हुई झंडे और कांग्रेस पार्टी की कुछ तख्तियां भी बरामद हुई हैं। पुलिस की तरफ से मृतक के शव को रूपनगर के सिविल अस्पताल में पहुंचा दिया गया है और उक्त मृतक के वारिसों को सूचना दे दी गई है। भाखड़ा नहर में से कार निकालने की कार्रवाई एसपी जगजीत सिंह जल्ला की अगुवाई में की गई। हाइड्रा मशीन से कार को नहर से बाहर निकाला गया।

लोटस फाइनांस से मत लेना कर्ज, नहीं तो मोटे ब्याज के साथ पिटाई भी होगी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *