जालंधर: सैंट्रल हलके के युवा नेता प्रवीण पहलवान की दलितों और युवाओं में है मजबूत पकड़, कौंसलर इलेक्शन में AAP को दिला सकते हैं बड़ा फायदा

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर सैंट्रल हलके में युवा दलित नेता प्रवीण पहलवान के कांग्रेस से अलग होकर AAP में जाने पर कांग्रेस को खासकर राजिंदर बेरी को बड़ा झटका लगा है। प्रवीण पहलवान युवाओं में खासे लोकप्रिय हैं और सैंट्रल हलके के लद्देवाली, रामामंडी समेत चौगिट्टी जैसे इलाके में खासा प्रभाव रखते हैं। जिससे आसपास के दलित बाहुल्य वाले वार्डों में कांग्रेस का बड़ा नुकसान होना तय माना जा रहा है।

प्रवीण पहलान के कांग्रेस से अलग होकर AAP में जाने के बाद इन वार्डों में AAP का जनाधार बेहद मजबूत होगा और इन दलित बाहुल्य वार्डों में AAP के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चत होगी। सूत्र बता रहे हैं कि कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक राजिंदर बेरी ने प्रवीण पहलवान को मनाने की बहुत कोशिश की, लेकिन प्रवीण पहलवान के साथियों ने उन्हें अलग होकर चुनाव लड़ने का सुझाव दिया, जिससे उन्हें यह फैसला लेना पड़ा।

आपको बता दें कि प्रवीण पहलवान इससे पहले निर्दलीय रूप से कौंसलर का चुनाव लड़ चुके हैं। 2017 में जब कांग्रेस ने प्रवीण पहलवान को टिकट नहीं दिया तो उन्होंने निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ा था और महज कुछ वोट चुनाव हार गए थे। इसके बाद कांग्रेस के तत्कालीन विधायक राजिंदर बेरी ने प्रवीण पहलवान को मना लिया और फिर कांग्रेस में वापस ले आए थे।

जालंधर के लोग पानी नहीं जहर पी रहे हैं, देखें

https://youtu.be/jG1l-yYjwYs

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *