बीच सड़क पर अधनंगा होकर रील बना रहे सलमान खान के डुप्लिकेट को पुलिस ने पकड़ा

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ। लखनऊ पुलिस ने सलमान खान के डुप्लीकेट आजम अंसारी को शांति भंग करने के आरोप में हिरासत में लिया है। अंसारी घंटाघर पर रील (लघु वीडियो) बना रहे थे और डुप्लीकेट सलमान खान को देखने के लिए सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे भारी ट्रैफिक जाम हो गया।

बाद में कुछ यात्रियों की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और अंसारी को हिरासत में ले लिया गया। ठाकुरगंज पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 151 के तहत शांति भंग करने का मामला दर्ज किया है। अंसारी को अक्सर लखनऊ की सड़कों और स्मारकों पर इंस्टाग्राम के लिए रील बनाते हुए देखा गया है। यूट्यूब पर उनके 1.67 लाख फॉलोअर्स हैं।

रील बनाते वक्त पुलिस ने पकड़ा

आजम अंसारी को तब हिरासत में लिया गया, जब वे ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के घंटाघर पर रील बना रहे थे. लखनऊ के ये डुप्लीकेट सलमान खान अक्सर बीच सड़क पर रील बनाते हैं. ज्यादातर सलमान खान के गानों पर सलमान के ही स्टाइल में रील बनाते हैं. कई कई रील में ऊपर का कपड़ा उघाड़ देते हैं>

धड़ नंगा. नीचे जींस, फटी पैंट, बिना फटी पैंट, लुंगी, शॉर्ट्स की विविधता रहती है. और जब आजम ये सब काम करते हैं – मतलब बॉडी दिखाकर हाथ फैलाकर मस्त गाने पर लिप सिंक करते हुए एक्टिंग परोसते हैं अपने इंस्टाग्राम पर – तो लोग सड़क पर जमा हो जाते हैं. एकदम खाँटी रील्स वाला बर्ताव. लोग खड़े होकर आजम अंसारी का सलमान खान में परिवर्तन देखते रहते हैं. जाम भी लग जाता है।

जालंधर के लोग पानी नहीं जहर पी रहे हैं, देखें

https://youtu.be/jG1l-yYjwYs

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *