जालंधर: ‘चंदे’ के पैसे से होगा नए कमिश्नर का वेलकम, पुराने कमिश्नर की विदाई

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

MCJ

डेली संवाद, जालंधर
नगर निगम जालंधर के गलियारे में पिछले दो दिनों से सरकारी ‘चंदा’ को लेकर काफी चर्चा है। चंदा उगाही के लिए निगम के ही एक अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कहा जा रहा है कि यह चंदा नगर निगम की नई कमिश्नर दीपशिखा शर्मा के वेलकम पार्टी के लिए इकट्ठा किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक नगर निगम के कमिश्नर करणेश शर्मा का तबादला होने के बाद सरकार ने दीपशिखा शर्मा को निगम कमिश्नर तैनात किया है। इस दौरान निगम की बिल्डिंग ब्रांच शाखा ने पुराने कमिश्नर को विदाई देने और नए कमिश्नर के वेलकम को लेकर एक होटल में पार्टी की योजना बनाई है।

सब का जिम्मा बिल्डिंग ब्रांच उठाएगा

निगम सूत्रों के मुताबिक इस पार्टी के लिए सुपरिंटैंडेंट स्तर के अधिकारियों, निगम के तीनों स्वास्थ्य अधिकारी और अकाउंट ब्रांच के अफसर से 3-3 हजार रुपए चंदा मांगा गया है। नगर निगम में 17 सुपरिंटैंडेंट हैं, इनमें से दो सुपरिंटैंडेंट को चंदा से फ्री रखा गया है। इसके अलावा तीनों स्वास्थ्य अधिकारी और अकाउंटेंट से चंदा मांगा गया है।

इन चंदों के अलावा पार्टी में जो भी रकम खर्च होगी, उस सब का जिम्मा बिल्डिंग ब्रांच उठाएगा। इसके लिए ब्रांच के ही अधिकारी को जिम्मा सौंपा गया है। संभवता यह पार्टी शहर के एक बडे़ होटल में शुक्रवार को आयोजित होगी। फिलहाल अभी चंदा उगाही का काम चल रहा है।

पुलिस इंटेलिजेंस दफ्तर पर ग्रेनेड अटैक, कौन है मास्टर माइंड

https://youtu.be/I6HB0DqO_ng

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *