जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की गुम हुई फाइल मामले में नया मोड़, आरोपी अजय मल्होत्रा ने संजीव कालिया पर लगाए सनसनीखेज आरोप, पढ़ें लेटर

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में फाइलों के गायब होने के मामले में नया मोड़ आ गया है। जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के सस्पैंड चल रहे ईओ परमिंदर सिंह गिल ने ट्रस्ट के ही सीनियर सहायक अजय मल्होत्रा पर फाइलों को गायब करने का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज करवाने की सिफारिश की थी, इस पर पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज कर ली है।

अब इस मामले में अजय मल्होत्रा ने एडीसी को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने कहा है कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। इस सब के पीछे करतारपुर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में नौकरी कर रहे संजीव कालिया का हाथ है। मल्होत्रा ने एडीसी को भेजी चिट्ठी में कहा है कि करतारपुर में नौकरी कर रहे संजीव कालिया आए दिन जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट दफ्तर में बैठे रहते हैं।

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जा सकती है

अजय मल्होत्रा ने आरोप लगाया है कि उन्हें डर है कि संजीव कालिया जालंधर दफ्तर में सरकारी फाइलों को खुर्दबुर्द कर रहे हैं। इसलिए संजीव कालिया को जालंधर दफ्तर में प्रवेश पर पाबंदी लगाई जाए। मल्होत्रा ने कहा है कि जिस समय ईओ परमिंदर सिंह गिल जालंधर में बतौर ईओ ज्वाइन किया, उस समय से संजीव कालिया की जालंधर दफ्तर में गतिविधियां बढ़ गई। सबूत के तौर पर दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जा सकती है।

मल्होत्रा के खिलाफ करेंगे मानहानि का मुकदमा: संजीव

उधर, संजीव कालिया ने कहा है कि उनके खिलाफ झूठी शिकायत की जा रही है। वे अजय मल्होत्रा के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करवाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पोस्टिंग करतारपुर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट है। कभी कोई सरकारी काम के लिए अगर जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट आना पड़ा होगा तो अलग बात है, मैं व्यक्तिगत तौर पर कभी भी जालंधर दफ्तर नहीं गया हूं।

पढ़ें अजय मल्होत्रा का आरोप

पुलिस इंटेलिजेंस दफ्तर पर ग्रेनेड अटैक, कौन है मास्टर माइंड

https://youtu.be/I6HB0DqO_ng

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *