पंजाब: DGP ने मोहाली ब्लास्ट मामले में किया बड़ा खुलासा, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के मोहाली में पुलिस इंटेलीजेंस दफ्तर पर हुए ब्लास्ट मामले में पंजाब के डीजीपी वीके भावरा ने बड़ा खुलासा किया है। आज चंडीगढ़ में प्रैस कांफ्रैंस करते हुए डीजीपी ने बताया कि इस केस का मुख्यारोपी लखबीर सिंह लांदा जो तरनतारन का रहने वाला है। लांदा 2017 में कनाडा में शिफ्ट हो गया था। इसके साथ 2 और आरोपी है, जिनमें निशान सिंह और चढ़त सिंह भी शामिल है।

डीजीपी ने बताया कि इस हमले के तार गैंगस्टर और आतंकियों से जुड़ है। इस हमले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि तीन लोगों की तालाश जारी है। आपको बता दें कि सोमवार शाम करीब 7.30 पर पंजाब पुलिस के मोहाली में गुरुद्वारा सोहाना साहिब के नजदीक स्थित इंटैलीजैंस हैडक्वार्टर की इमारत पर धमाका हुआ, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

धमाके की सूचना पाकर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की छानबीन में जुट गए। जानकारी के मुताबिक, खुफिया विभाग के दफ्तर की तीसरी मंजिल पर रॉकेट जैसी कोई वस्तु आकर गिरी, जिससे धमाका हुआ। इस ब्लास्ट में ऑफिस के कई शीशे टूट गए। हालांकि गनीमत रही कि इस ब्लास्ट में कोई हताहत नहीं हुआ।

AASHRAM- 3 का धमाकेदार टीजर रिलीज। नए अवतार में निराला बाबा। देखें 

https://youtu.be/kNDrFpIpOxg

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *