पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने पार्टी से दिया इस्तीफा, कहा- अंबिका सोनी ने बेड़ा गर्क किया

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) ने कांग्रेस (Congress) से इस्‍तीफा दे दिया है। उन्‍होंने 12 बजे अपने फेसबुक पेज पर दिल की बात की। इसमें उन्‍होंने कांग्रेस से इस्‍तीफा दे दिया। जाखड़ पर कांग्रेस ने हाल ही में अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए उन्‍हें सभी पदों से हटा दिया गया था। जाखड़ को दो साल पहले भी हटाने की सिफार‍िश की थी।

सुनील जाखड़ को एक दिन पहले ही पार्टी आलकमान से शोकॉज नोटिस दिया था। अपने फेसबुक लाइव में उन्होंने कहा क‍ि पार्टी चिंतन शिविर सिर्फ औपचारिकता थी। हर जगह पंजाब की स्थिती बदतर है। कांग्रेस के कुछ नेताओं को बेनकाब करना जरूरी है। सुनील जाखड़ ने कांग्रेस नेता अंबिका सोनी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस का बेड़ा गर्ग किया।

कांग्रेस पार्टी खटिया पर नजर आ रही

उन्‍होंने आगे कहा क‍ि आज कांग्रेस पार्टी खटिया पर नजर आ रही है। चिंतन श‍िव‍िर से कोई फायदा नहीं होगा। पार्टी को खुद में सुधार करना होगा। चिंतन नहीं, चिंता करने की जरूरत है। उन्होंने कांग्रेस आलाकमान पर आरोप लगाया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाए जाने के बाद सीएम की नियुक्ति के मुद्दे पर पंजाब के एक खास नेता की बात सुनी गई।

सुनील जाखड़ ने अंबिका सोनी का नाम लेते हुए सोनिया गांधी से उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। सुनील जाखड़ ने कहा कि उनके परिवार की 3 पीढ़ियों ने 50 साल तक कांग्रेस की सेवा की। इसके बावजूद पार्टी लाइन पर नहीं चलने के लिए “पार्टी के सभी पदों को छीन लिए जाने से मेरा दिल टूट गया था।

AASHRAM- 3 का धमाकेदार टीजर रिलीज। नए अवतार में निराला बाबा। देखें 

https://youtu.be/kNDrFpIpOxg

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *