Punjab News: मुख्यमंत्री मान ने तरस के आधार पर नौकरियों के लिए 57 नियुक्ति पत्र सौंपे

Daily Samvad
2 Min Read
CM Bhagwant Mann
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज स्थानीय निकाय और पुलिस विभागों में तरस के आधार पर नियुक्त हुए 57 व्यक्तियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। यहाँ पंजाब भवन में तरस के आधार पर नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र सौंपते हुये मुख्यमंत्री ने उनके कॅरियर की सफलता और बेहतर भविष्य की कामना की।

उन्होंने बताया कि इन 57 नियुक्तियों में से 50 स्थानीय निकाय विभाग से जबकि 7 पुलिस विभाग से सम्बन्धित हैं। भगवंत मान ने कहा कि आज नियुक्त हुए नौजवानों को रोटी-रोज़ी कमाने वाले पारिवारिक सदस्य के गुज़रने के बाद कई कठिनाईयों में से गुज़रना पड़ा।

जीवन गुजारने में मददगार

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके नज़दीकियों का चल जाना अपूर्णीय कमी है और इसकी पूर्ति नहीं की जा सकती। हालाँकि, भगवंत मान ने कहा कि यह नियुक्तियाँ इन परिवारों के दुख घटाने में सहायक होने के साथ-साथ उनको मान-इज्जत और सम्मानजनक ढंग से जीवन गुजारने में मददगार साबित होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पहले ही सभी विभागों को तरस के आधार पर नियुक्तियों के लिए पद भरने की प्रक्रिया को तेज करने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 26,754 पद भरने के लिए बड़े स्तर पर भर्ती मुहिम शुरू की है। भगवंत मान ने कहा कि वह पहले ही विभिन्न विभागों को इन पदों को भरने की प्रक्रिया तेज करने के लिए कह चुके हैं।

पदों को भरने की प्रक्रिया

उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार इन पदों को भरने की प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से सम्पूर्ण करने के लिए वचनबद्ध है। इस मौके पर अन्यों के इलावा मुख्य सचिव अनिरुद्ध् तिवारी, डी.जी.पी. वी.के. भावरा, प्रमुख स्थानीय निकाय विवेक प्रताप सिंह और मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव रवि भगत उपस्थित थे।

चलती TRAIN में रिश्वतखोरी, 50 रूपये में बिक गया GRP का जवान, देखें Sting operation LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *