हरजोत सिंह बैंस ने जेलों में मोबाइल के प्रयोग पर मुकम्मल रोक लगाने के लिए तकनीकी समाधान तलाशने के निर्देश दिए

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
राज्य की जेलों को सही अर्थों में ‘सुधार घर’ बनाने के मद्देनजऱ पंजाब के जेल मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि मोबाइल फोन के प्रयोग को पूरी तरह से बंद करने और जेल के अंदर चल रहे मोबाईलों के बारे में पता लगाने के लिए नवीनतम तकनीक बरतने के लिए रूप-रेखा तैयार की जाए।

यहाँ पंजाब भवन में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मंत्री ने जेलों में मैनपावर बढ़ाने के भी निर्देश दिए और जेल विभाग के विशेष मुख्य सचिव श्री विजय कुमार जंजूआ को जेलों में अवैध गतिविधियों में शामिल कैदियों पर नकेल कसने के लिए अतिरिक्त पुलिस कर्मी तैनात करने के लिए कहा।

जेलों के अंदर से एक भी अवैध गतिविधि न की जा सके

मंत्री ने कहा, ‘‘जेलों में गैंगस्टरों और अपराधियों के गठजोड़ को तोडऩे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही विशेष मुहिम के अंतर्गत अब तक निर्धारित समय में जेलों से सबसे अधिक मोबाइल फ़ोन ज़ब्त किए गए हैं। भविष्य में यह भी सुनिश्चित बनाया जाएगा कि जेलों के अंदर से एक भी अवैध गतिविधि न की जा सके।’’

गौरतलब है कि एक भारतीय आई.टी./संचार प्रणाली एकीकरण कंपनी एम.ए.पी.एल. ने एक प्रस्तुति दी और कैबिनेट मंत्री को अवगत करवाया कि जीयो मैपिंग के द्वारा जेलों को कवर किया जाएगा और जीयो फैन्सिंग और प्रौद्यौगिकी के द्वारा मोबाइल, वाट्सऐप और अन्य कॉल के सिगनल प्राप्त किए जा सकेंगे। इस प्रौद्यौगिकी के द्वारा रियल टाईम डेटा तैयार किया जाता है। मोबाइल फोन उपयोगकर्ताओं के वास्तविक स्थान का पता लगाने के अलावा कॉल को तुरंत ब्लॉक किया जा सकेगा।

नवजोत सिद्धू को 1 साल कैद की सजा, करेंगे सरैंडर

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *