नवजोत सिद्धू और ब्रिकम मजीठिया पटियाला जेल में हो सकते हैं आमने-सामने, पटियाला पुलिस सिद्धू को कभी भी कर सकती है गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पटियाला
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कांग्रेस के नेता और पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को एक साल की सजा सुनाई है। जिससे अब सिद्धू के जेल जाना पड़ेगा। नवजोत सिद्धू अभी पटियाला में है, जिससे पटियाला पुलिस उन्हें कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। नवजोत सिद्धू को पटियाला जेल भेजा जा सकता है, इसी जेल में इनके कट्टर राजनीतिक दुश्मन ब्रिकम मजीठिया भी बंद है।

सुप्रीम कोर्ट ने नवजोत सिद्धू के खिलाफ कठोर सजा सुनाई है। जेल में एक साल की कैद के साथ साथ उन्हें जेल में काम भी करना होगा। चूंकि सिद्धू पटियाला में है, इसलिए पटियाला पुलिस उन्हें कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। सिद्धू को पटियाला जेल भेजा जा सकता है। जिससे बिक्रम मजीठिया औऱ नवजोत सिद्धू फिर से एक बार आमाने-सामने हो सकते हैं।

पीड़ित की मौत सड़क पर एक झटके से हुई

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने सुप्रीम कोर्ट के पहले के आदेश का हवाला देते हुए अपने खिलाफ रोड रेज मामले का दायरा बढ़ाने की मांग करने वाली याचिका का विरोध किया है। इसमें कहा गया था कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि पीड़ित की मौत सड़क पर एक झटके से हुई थी।

नवजोत सिंह सिद्धू की यह दलील पीड़िता के परिवार के सदस्यों की ओर से दायर एक आवेदन का जवाब देते हुए आई जिसमें उनके खिलाफ रोड रेज मामले में समीक्षा याचिका में नोटिस का दायरा बढ़ाने की मांग की गई थी।

वज़न घटाने के चकर में अभिनेत्री ने गवां ली अपनी जान

https://youtu.be/PC6w13SXGjs

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *