पंजाब: Ex IPS अफसर और MLA कुंवर विजय प्रताप सिंह को गृहमंत्री बनाए जाने की मांग, नवजोत कौर ने केजरीवाल को किया Tweet, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रमेश शुक्ला सफर
डेली संवाद, अमृतसर
पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कहा है कि पंजाब की कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। ऐसे में आम आदमी पार्टी के विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह को सूबे का गृहमंत्री बनाने की उन्होंने सिफारिश की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि कुंवर विजय प्रताप सिंह को गृहमंत्री बनाना चाहिए।

कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की धर्मपत्नी व पूर्व विधायक डा. नवजोत कौर सिद्धू ने भी इस पर ट्वीट कर सरकार को तो घेरा ही, साथ ही पूर्व आईपीएस अधिकारी व आप विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह का समर्थन करते हुए उन्हें गृह मंत्री बनाने की भी आवाज बुलंद की। विधानसभा चुनाव के बाद डा. सिद्धू का चुनाव के बाद यह पहला राजनीतिक ट्वीट है।

गृह मंत्री पंजाब का पद क्यों नहीं दिया गया

डा. नवजोत कौर ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविद केजरीवाल को ट्वीट करते हुए कहा है कि पंजाब में अपराध ने हदें पार कर ली हैं। उनकी समझ से परे है कि पंजाब सरकार के पास सक्षम और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह है और उन्हें गृह मंत्री पंजाब का पद क्यों नहीं दिया गया।

जब कुंवर अमृतसर में तैनात थे, किसी में भी अपराध करने की हिम्मत नहीं होती थी, क्योंकि कुछ घंटों के भीतर अपराधी को पकड़ लिया जाता व दंडित किया जाता था। साथ ही वीआईपी भी उन्हें गलत कहने से कतराते थे। तब गैंगस्टर, स्नैचर्स व चोर गायब हो गए थे।

बता दे कि सिद्धू परिवार शुरू से कुंवर समर्थक रहा है और जब सिद्धू भाजपा के सांसद थे तो उन्होंने साल 2007 की बादल सरकार में कुंवर को अमृतसर का एसएसपी बनवाया था। इतना ही नहीं, पूर्व मंत्री अनिल जोशी और सिद्धू के बीच आई दरार का एक कारण भी कुंवर ही बने थे।

वज़न घटाने के चकर में अभिनेत्री ने गवां ली अपनी जान

https://www.youtube.com/watch?v=PC6w13SXGjs

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *