पंजाबी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए भाषा विभाग विभिन्न गतिविधियाँ चलाएगा: मीत हेयर

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पटियाला/चंडीगढ़
पंजाब के उच्च शिक्षा एवं भाषाओं संबंधी मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने भाषा विभाग पंजाब के पटियाला स्थित मुख्य कार्यालय का दौरा करते हुए विभाग की गतिविधियों, योजनाओं और पंजाबी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए किए जा रहे प्रयासों का जायज़ा लिया।

श्री मीत हेयर ने विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की एवं उनमें और अधिक सुधार करने की संभावनाएं तलाशने के लिए विभाग के अधिकारियों को आदेश दिया। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा पंजाबी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए पहल के आधार पर ठोस गतिविधियाँ चलाई जाएँ। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सरकार द्वारा जल्द से जल्द बाकी बचे पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

पंजाबी भाषा का प्रचार-प्रसार

उच्च शिक्षा एवं भाषाओं संबंधी मंत्री ने कहा कि भाषा विभाग के पास साहित्य का अनमोल खज़़ाना मौजूद है, जिसको अधिक से अधिक पाठकों तक पहुँचाना विभाग का पहला लक्ष्य होना चाहिए, जिससे पंजाबी भाषा के प्रचार-प्रसार के साथ नई पीढ़ी अपनी अनमोल विरासत के साथ जुड़ सके। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को साहित्य के साथ जोडक़र बढिय़ा समाज सृजन करने के लिए बड़े स्तर पर सरगर्मियाँ चलाने की जि़म्मेदारी इस विभाग के पास है।

श्री मीत हेयर ने भाषा विभाग के पुस्तकालय का दौरा करने के मौके पर यहाँ संरक्षित प्राचीन हस्तलिखित साहित्यक में गहरी रुचि दिखाई। उन्होंने विभाग द्वारा इस हस्तलिखित साहित्यक को डिजिटल रूप में संरक्षित करने की सराहना की।

पौधे से सम्मानित किया गया

इससे पहले विभाग की संयुक्त निदेशक डॉ. वीरपाल कौर ने मंत्री का स्वागत करते हुए उनको विश्वास दिलाया कि वह सरकार के साहित्य और पंजाबी के प्रति लक्ष्यों की पूर्ति के लिए निरंतर कार्यशील रहेंगे। विभाग द्वारा श्री मीत हेयर को पुस्तकें, फुलकारी और एक पौधे से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विभाग के सहायक निदेशक अशरफ महमूद नन्दन, परवीन कुमार, सुखप्रीत कौर, अमरिन्दर सिंह, सुरिन्दर कौर, डॉ. भीमइन्दर सिंह, जि़ला भाषा अधिकारी चन्दनदीप कौर, अनुसंधान अधिकारी राबिया, दविन्दर कौर, डॉ. सुखदर्शन सिंह चहल, डॉ. संतोख सुक्खी, डॉ. सतपाल सिंह चहल और कर्मचारी उपस्थित थे।

नवजोत सिद्धू को 1 साल कैद की सजा, करेंगे सरैंडर

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *