कैदी नंबर 241383… नवजोत सिद्धू की नई पहचान, जेल में पहले दिन नहीं खाया खाना, पढ़ें कैसे बीती पहली रात

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटियाला। पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने जेल में कुछ नहीं खाया। शुक्रवार को पटियाला कोर्ट में सरेंडर करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था। नवजोत सिंह सिद्धू को पटियाला जेल में कैदी नंबर 241383 मिला है।

इसके अलावा नवजोत सिंह सिद्धू को पटियाला जेल में एक कुर्सी, मेज, दो पगड़ी, एक अलमारी, एक कंबल, एक बेड, तीन अंडरवियर और बनियान, दो टॉवल, एक मच्छरदानी, एक कॉपी पेन, एक शूज की जोड़ी, दो बेडशीट, चार कुर्ते पजामे और दो सिरहाने का कवर मिला है।

गौरतलब है कि नवजोत सिंह सिद्धू को VIP स्टेटस हासिल था और उन्हें कड़ी सुरक्षा मिली हुई थी, साथ ही वे शानो शौकत और आलीशान जिंदगी जीते थे, लेकिन उन्हें सुप्रीम कोर्ट द्वारा जेल की सजा सुनाई गई है.

यह है मामला

27 दिसंबर 1988 को नवजोत सिंह सिद्धू शाम को अपने दोस्त रूपिंदर सिंह संधू के साथ पटियाला के शेरावाले गेट मार्केट गए थे। मार्केट में 65 साल के गुरनाम सिंह से पार्किंग को लेकर उनकी कहासुनी हो गई जो देखते ही देखते मारपीट तक पहुंच गई। मारपीट में सिद्धू ने घुटना मारकर गुरनाम सिंह को गिरा दिया था।

बाद में जख्मी हालत में उनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी मौत हो गई। इस मामले में सिद्धू के खिलाफ पंजाब के पटियाला जिला में FIR दर्ज हुई। इसके बाद 22 सितंबर 1999 को पटियाला के ट्रायल कोर्ट ने सिद्धू और उनके दोस्त संधू को बरी कर दिया था।

हाईकोर्ट पहुंचा मामला

फिर मामला हाईकोर्ट पहुंचा. हाईकोर्ट ने सिद्धू और संधू, दोनों को ही सेक्शन IPC 304 II के तहत दोषी ठहराया. दोनों को 3-3 साल की सजा सुनाई गई और एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया. फिर 2007 में हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की गई।

सिद्धू की ओर से बीजेपी के दिवंगत नेता अरुण जेटली ने केस लड़ा. मामले में सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी और सिद्धू और संधू को बरी कर दिया. कोर्ट ने बस गुरनाम को चोट पहुंचाने के लिए सिद्धू पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया था. फिर 2007 में सिद्धू अमृतसर से चुनाव लड़े और जीते भी।

सितंबर 2018 में पीड़ित के परिवार ने कहा कि यह सजा कम है. फिर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की. सुप्रीम कोर्ट भी इसपर सुनवाई को राजी हो गया. 25 मार्च 2022 को सुप्रीम कोर्ट ने इसपर फैसला सुरक्षित रख लिया. इसके बाद अब 19 मई को सिद्धू को रोड रेज के मामले में एक साल की सजा हुई।

नवजोत सिद्धू ने किया सरैंडर, 1 साल जेल में रहेंगे बंद

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *