जालंधर: निगम कमिश्नर से मिले पार्षद और नेता, बोले- किसी को नहीं देंगे रिश्वत, सरकारी फीस जमा करवाने को लोग तैयार

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर वेस्ट हल्के में कई साल पुरानी कालोनी को नाजायज बताकर कार्रवाई करने के मामले को लेकर आज पार्षद और नेताओं ने निगम कमिश्नर दीपशिखा शर्मा से मुलाकात की। इन उन लोगों ने कहा कि हम हर तरह की सरकारी फीस जमा कराने के लिए तैयार हैं, लेकिन किसी को रिश्वत नहीं देंगे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब खादी बोर्ड के डायरेक्टर मेजर सिंह की अगुवाई में आज जिला योजना बोर्ड के पूर्व चेयरमैन मनोज अरोड़ा, कांग्रेस के जिला प्रधान बलराज ठाकुर, एससी सेल के पूर्व चेयरमैन राजकुमार राजू, कांग्रेस के पार्षद तरसेम लाखोत्रा, पूर्व पार्षद दर्शन भगत समेत कई जनप्रतिनिधियों ने निगम कमिश्नर से मुलाकात की और साफ कहा है कि शहर में किसी तरह का डेमोलेशन न किया जाय।

इन लोगों ने कहा कि अगर कोई कॉलोनी, मकान, दुकान बन रही है तो उसे पहले नोटिस भेजा जाए और सरकारी फीस जमा कराने के लिए कहा जाए। लोग सरकारी फीस जमा कराने के लिए तैयार हैं। इससे सरकार के खजाने में पैसा भी आएगा।

इन लोगों ने साफ कहा है कि किसी भी सत्ताधारी नेता या अफसर और मुलाजिम को एक पैसा भी रिश्वत नहीं देंगे, जो भी सरकारी फीस बनेगी उसे सरकारी खजाने में जमा कराया जाएगा। चर्चा यह है कि आज जिस कॉलोनी को नाजायज बता कर कार्रवाई करने निगम की टीम पहुंची थी उस कॉलोनी में एक सत्ताधारी नेता प्रति मरला 10000 रुपये की डिमांड कर रहा है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी कालोनियों को अवैध बताकर कालोनाइजरों से पैसे की मांग कुछ लोगों द्वारा की जाती रही है। जिसके खिलाफ खादी बोर्ड पंजाब के डायरेक्टर रहे मेजर सिंह ने मोर्चा खोला था और उन्होंने कहा था कि किसी को कोई रिश्वत नहीं दिया जाएगा जो भी सरकारी फीस है उसे जमा करेंगे। इसे लेकर जालंधर के सभी रियल एस्टेट कारोबारियों ने एकजुटता दिखाई थी और इस नेक्स्स को तोड़ने में कामयाब रहे थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *