जालंधर: भल्ला LED की अवैध कामर्शियल इमारत की तीसरी मंजिल सील, RTI एक्टिविस्ट ने उठाए सवाल, कहा- पूरी इमारत सील होनी चाहिए

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब में सत्ता परिवर्तन के बाद लोगों में उम्मीद जगी थी कि अब नगर निगम एक समान कार्रवाई करेगा, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद भी पिक एंड चूज वाली पालिसी ही लागू है। जिससे रसूखदारों की नाजायज इमारतों पर कोई कार्ऱवाई नहीं हो रही है, जबकि छोटी-छोटी दुकानों को सील किया जा रहा है।

आरटीआई एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा ने बताया कि फगवाड़ा गेट मार्केट में भल्ला एलईडी की तीन मंजिला अवैध इमारत की शिकायत की गई थी। उन्होंने कहा कि बगैर नक्शे और सीएलयू के बनी इस इमारत मालिक ने नगर निगम के खजाने को काफी नुकसान पहुंचाया है। जब ये इमारत बन रही थी, तभी शिकायत की गई थी, लेकिन एटीपी राजिंदर शर्मा और इंस्पैक्टर ने कोई कार्ऱवाई नहीं की।

शिकायत लोकपाल को भेजी गई

इसकी शिकायत लोकपाल को भेजी गई है। उन्होंने कहा कि इसके बाद निगम टीम ने भल्ला एलईडी की तीसरी मंजिल को सील कर दिया, जबकि ग्राउंड फ्लोर, पहली और दूसरी मंजिल को सील नहीं किया। जिससे वहां आज भी व्यापारिक गतिविधियां चल रही हैं। रवि छाबड़ा ने कहा कि जिस तरह से फिश मार्केट में नाजायज इमारतो को सील किया गया, भल्ला एलईडी की भी पूरी इमारत सील होनी चाहिए।

उधर, इस मसले पर जब एटीपी राजिंदर शर्मा से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट देख कर बता पाएंगे कि इमारत में किस मंजिल पर सील लगानी थी। उन्होंने कहा कि अगर इमारत नाजायज है तो सील कर दी जाएगी।

कुतुबमीनार की क्या है सच्चाई? क्या 27 मंदिरों को तोड़कर बनी थी ये इमारत

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *