जालंधर के इस इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक को घर से बुलाकर दागी गोलियां, इलाके में दहशत

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

firing

डेली संवाद, जालंधर/आदमपुर
जालंधर के आदमपुर से बड़ी खबर है। आदमपुर के मोहल्ला गाजीपुर में सरकारी स्कूल के सामने नई कालोनी में पांच के करीब अज्ञात लोगों ने एक नौजवान पर गोलियां चला दी। ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई है। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक प्रभजोत सिंह पुत्र मंजीत सिंह निवासी हरिपुर के ऊपर गोली चलाई गई है। प्रभजोत ने बताया कि आज उसे एक के बाद एक व्हाट्सएप नंबर से फोन आया कि हमे गाजीपुर वाले प्लाट पर आकर मिल। जब वह उस स्थान पर पहुंचा तो अचानक इनोवा में सवार अज्ञात हमलावरों ने उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। हमलावरों ने करीब 5 से 6 राउंड फायर किए और मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जो तुरंत मौके पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस ने गोलियों के खोल बरामद कर अपनी अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि, इस प्लाट को लेकर कोर्ट में एक विवाद चल रहा है और उसने इसी प्लाट में मिट्टी डाली थी, जिसके बाद एक पक्ष की तरफ से उसे धमकाया जा रहा था। उधर पता चला है कि इस मामले में एक पक्ष प्रभजोत के गांव से ही संबंधित है। गाैरतलब है कि शहर में अपराध की वारदातें लगातार बढ़ने से लाेगाें में पुलिस के खिलाफ राेष है।

कुतुबमीनार की क्या है सच्चाई? क्या 27 मंदिरों को तोड़कर बनी थी ये इमारत

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *