पंजाब ने रजिस्ट्रेशन और स्टैंप ड्यूटी से एक महीने में 352.62 करोड़ रुपए जुटाए

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा रजिस्ट्रेशन और स्टैंप ड्यूटी से पिछले साल के मुकाबले अप्रैल 2022 में राजस्व में 30.45 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है। पंजाब के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने बताया कि विभाग ने 1 से 30 अप्रैल, 2022 तक रजिस्ट्रेशन और स्टैंप ड्यूटी से 352.62 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जुटाई है।

उन्होंने बताया कि पिछले साल इस महीने के दौरान 270.31 करोड़ रुपए एकत्रित हुए थे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा लागू की गई लोक-हितैषी नीतियों के स्वरूप यह वृद्धि दर्ज की गई है।

राजस्व में वृद्धि का आधार बना

ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि सरकार की बागडोर संभालने के उपरांत मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के संयोजक श्री अरविन्द केजरीवाल ने स्पष्ट संदेश दिया है कि भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह स्पष्ट संदेश इस सरकार के राजस्व में वृद्धि का आधार बना है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल के दौरान राजस्व में हुई वृद्धि का प्रयोग राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कई समाज कल्याण योजनाएं लाई जा रही हैं, जो आम लोगों के सपनों को साकार करेंगी। उन्होंने फिर आश्वासन दिया कि सरकारी दफ़्तरों में भ्रष्टाचार या अन्य किसी किस्म की कोताही के लिए कोई जगह नहीं है और पंजाब के लोगों को निर्बाध सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

कुतुबमीनार की क्या है सच्चाई? क्या 27 मंदिरों को तोड़कर बनी थी ये इमारत

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *