पंजाबी सिंगर मुसेवाला की हत्या में इस गैंगस्टर का नाम आया सामने, मानसा में AAP सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मानसा। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने के मामले में बड़ी जानकारी सामने आ रही है। पुलिस सूत्र बताते हैं कि कनाडा में रहने वाले मोस्ट वांटेंड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मुसेवाला की हत्या करवाई है। पुलिस आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वही, मानसा में सरकार के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन शुरु हो गया है।

आपको बता दें कि थोड़ी देर पहले मानसा जिले के जवाहरके गांव में पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला को गोली मार दी गई। गंभीर हालत में गायक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी। यह घटना पंजाब पुलिस द्वारा सिद्धू मूसेवाला सहित 424 लोगों की सुरक्षा वापस लेने के ठीक एक दिन बाद हुई है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक कनाडा में रहने वाले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मुसेवाला की हत्या करवाई है। पुलिस को लगता है कि एके 47 से गोली चलाई गई है। सिद्धू मुसेवाला पर करीब 8 से 10 राउंड गोली मारी गई। उधर, मानसा में सिद्धू मुसेवाला के समर्थकों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *