सिद्धू मुसेवाला की हत्या के विरोध में कांग्रेसियों ने जालंधर में किया प्रदर्शन

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
पंजाबी सिंगर एवं कांग्रेस नेता शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या से पूरे पंजाब में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। सोमवार को इसके विरोध में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह तूर को ज्ञापन देकर पंजाब में बिगड़ रही कानून व्यवस्था पर चिंता जताई।

कांग्रेसी नेताओं ने पुलिस कमिश्नर ऑफिस के बाहर धरना देकर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराज ठाकुर के नेतृत्व में प्रमुख लोगों में पूर्व विधायक राजिंदर बेरी, जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह लाडा समेत कई नेता शामिल थे।

जान से मारने की धमकी

इस मौके पर पूर्व विधायक बेरी और जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराज ठाकुर ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद से ही कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हाल में आप सरकार ने सैकड़ों की गिनती में वीआईपी की सुरक्षा में कमी की है और इसका प्रचार भी किया है।

सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा भी 2 दिन पहले कम की गई थी जबकि उसे लगातार जान से मारने की धमकी आ रही थी। पूर्व विधायक बेरी ने कहा कि सभी प्रमुख लोगों की सुरक्षा तुरंत बहाल होनी चाहिए क्योंकि पंजाब हमेशा से ही सेंसिटिव राज्य रहा है और माहौल को समझते हुए ही सरकार को आदेश जारी करने चाहिए।

सिद्धू मुसेवाला की हत्या पर DGP का बड़ा खुलासा, देखें

https://youtu.be/8eGjub18LxE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *