जालंधर के ACP सुखजिंदर सिंह, कारोबारी राजीव अग्रवाल और गुरइकबाल सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, पढ़ें एफआईआर की कापी

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

fir police

डेली संवाद, जालंधर
शहर के गढ़ा क्षेत्र में पुलिस मुलाजिम की गोली लगने से मौत के मामले में एसीपी नार्थ सुखजिंदर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जालंधर नार्थ के एसीपी सुखजिंदर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज हुआ है। सुखजिंदर के साथ कारोबारी राजीव अग्रवाल लाला और गुरइकबाल सिंह को नामजद किए गए हैं। मृतक एएसआई स्वर्ण की पत्नी के बयानों पर दर्ज हुआ है मामला।

जानकारी के अनुसार पुलिस मुलाजिम एएसआइ स्वर्ण सिंह ने कल रात आत्महत्या कर लिया था। जो शेरपुर शेखा (लंबा पिंड) का रहने वाला था। इसके बाद मृतक एएसआई स्वर्ण सिंह के परिजनों ने आरोप लगाया है कि स्वर्ण सिंह को परेशान किया जा रहा था।

उनका कहना था कि स्वर्ण सिंह ने मरने से पहले उनको एक वीडियो बनाकर भेजी थी, जिसमें एसीपी सुखजिंदर सिंह टहलते हुए नजर आ रहे हैं और वह किसी सुच्चा सिंह नाम के मुलाजिम से बात कर रहा है कि वह अफसरों की गाड़ी में शराब पी रहे हैं। परिजनों का कहना था कि यह वीडियो स्वर्ण सिंह ने ही बनाई है और वह पुलिसवालों को कह रहा है कि अफसर गाड़ी में नहीं है और आप शराब पी रहे हैं।

पढ़ें पूरी एफआईआर

सिद्धू मुसेवाला की हत्या पर DGP का बड़ा खुलासा, देखें

https://youtu.be/8eGjub18LxE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *