भाजयुमो मोदी सरकार की 8 साल की सफलताएं और पंजाब सरकार की विफलता पर बाइक रैली निकालेगी

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 421 शब्द|📅 01 Jun 2022

भाजयुमो मोदी सरकार की 8 साल की सफलताएं और पंजाब सरकार की विफलता पर बाइक रैली निकालेगी

डेली संवाद, अमृतसर
देश में मोदी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर पूरे भारत में केंद्र सरकार की सफलताएं जनता को बताने के मक़सद से हर जिला स्तर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा बाइक रैली निकाल रहा। इसी कड़ी में आज अमृतसर शहरी भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रधान गौतम अरोड़ा की अध्यक्षता में विशेष बैठक खन्ना स्मारक भाजपा कार्यालय में हुई।

इसमें पंजाब भाजपा युवा मोर्चा के उप-प्रधान व अमृतसर शहरी के प्रभारी एडवोकेट अशोक सरीन हिक्की व प्रदेश स्टडी सर्कल इंचार्ज माधव शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए। इस बैठक मे जिला युवा मोर्चा की कार्यकारिणी व मंडल प्रधानों ने अशोक सरीन को पुष्प व दोशाला भेंट कर स्वागत किया।

महिलाओं को सम्मान सुरक्षा व सुविधा प्रदान की

इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए अशोक सरीन ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की जनता को सुविधा देकर ज़रूरतमंद लोगों का जीवन स्तर में एतिहासिक सुधार कर बहुत बढ़ा बदलाव कर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत तीन करोड़ से ज्यदा लोगों को घर देकर उनके सपने को पूरा किया है। इतना ही नही स्वच्छ भारत के तहत शौचालय व उज्जवला योजना तहत गैस सिलेंडर देकर करोड़ों महिलाओं को सम्मान सुरक्षा व सुविधा प्रदान की है।

सरीन ने पंजाब मे फेल हुई क़ानून व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी की भगवंत सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मोदी-योगी की माँ बहन के पास सरकारी सुरक्षा नहीं, तो आम आदमी बोलने वाले भगवंत मान के परिवार को क्या ज़रूरत है। इस तरह की घटिया कारगुज़ारी के चलते हर रोज गैंगस्टर बेखौफ होकर सरेआम आधुनिक हथियारों से गोलीबारी कर क़त्ल कर रहे हैं।

विशाल बाइक रैली निकालने का विश्वास

पंजाब पुलिस भगवंत मान व केजरीवाल के इशारे पर अपराधियों को पकड़ने की बजाए तज़िंदर बग्गा,अलका लाम्बा, कुमार विश्वास को पकड़ने व विधायक के इशारे पर जालंधर मे रात साढ़े दस बजे के बाद आइस क्रीम पार्लर बंद करवाने मे लगाई हुई है। इस अवसर पर जिला प्रधान गौतम अरोडा ने सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर विशाल बाइक रैली निकालने का विश्वास दिलाया।

गौतम ने देश के होम मिनिस्टर अमित शाह से अपील कर कहा कि नौजवान गायक मुसेवाला की हत्या व पंजाब मे नशा तस्करी के मामलों पर सी.बी.आई. जांच ज़रूरी है। क्योंकि पंजाब सरकार इनको रोकने मे असफल हो गयी है। इस मौके महामंत्री शुभम शर्मा, विभु हांडा, रिशब शर्मा, विक्रम ठाकुर, करन कपिला, राघव बांसल, रमन शर्मा, सूरज कुमार, अभिषेक कोहली, संदीप पोपसी आदि जिला कार्यकारिणी व युवा मोर्चा मंडल प्रधान शामिल हुए।

अमृतसर में दो गुटों में फायरिंग, एक की मौत, एक घायल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *