जालंधर में AAP विधायक शीतल अंगुराल के गनमैन की गोली लगने से मौत, आत्महत्या या हत्या जांच शुरू, पढ़ें MLA क्या बोले

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर में वेस्ट  के विधायक शीतल अंगुराल के गनमैन को गोली लगी है। गोली कैसे ओर क्यों लगी से कहना मुश्किल है। फ़िलहाल पुलिस को सूचित किया गया है। जहां पुलिस मामले की जाँच में लगी है।

जालंधर से बड़ी खबर है। यहां वेस्ट हलके से आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल के गनमैन की गोली लगने से मौत हो गई है। जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय विधायक शीतल अंगुराल एक शोभायात्रा में थे। उनका कहना है कि वे शोभायात्रा में गए हुए थे, सुरक्षाकर्मी ने कहा था कि थोड़ी देर में आएगा।

गनमैन का परिवार में विवाद चल रहा था

विधायक शीतल अंगुराल के जिस गनमैन की मौत हुई है, उसकी पहचान पवन कुमार के रूप में हुई है। वह विधायक शीतल के साथ ड्यूटी पर नहीं गया था। घटना के बाद विधायक ने पुलिस काे बुलाया है। इसके अलावा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विधायक शीतल अंगुराल का कहना है कि आज उसका ड्यूटी का पहला दिन था। वह जालंधर जिले के महितपुर का रहने वाला था। अंगुराल का कहना है कि आज सुबह मंदिर जाने के लिए गनमैन काे फाेन किया था। बताया जा रहा है कि गनमैन का परिवार में विवाद चल रहा था। वह घरेलू कलह से लंबे समय से परेशान था। इसके चलते ही उसने यह खाैफनाक कदम उठाया हाेगा।

आत्महत्या या हत्या इसकी जांच शुरू

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है क्योंकि गोली छाती पर और बाजू में लगी है इसलिए उम्मीद की जा रही है कि यह आत्महत्या नहीं है या तो गलती से गोली किन्हीं कारणों से चल गई या फिर किसी ने गोली मारी है। इन दोनों एंग्लों पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी हरपाल सिंह व जांच टीम ने अपनी जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर को लाइव देखने के लिए क्लिक करें – https://www.facebook.com/dailysamvad















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *