प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश न केवल बदल रहा है, बल्कि विकास की नई परिभाषा भी लिख रहा है: एडवोकेट मनचंदा

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 465 शब्द|📅 02 Jun 2022

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश न केवल बदल रहा है, बल्कि विकास की नई परिभाषा भी लिख रहा है: एडवोकेट मनचंदा

डेली संवाद, कपूरथला
भारतीय जनता पार्टी के जिला उपप्रधान एडवोकेट पियूष मनचंदा ने नरेंद्र मोदी सरकार के आठ साल के कार्यकाल पूरे होने पर प्रसन्नता जताई है। उन्होंने कहा कि देश में कुछ नहीं हो सकता से सब कुछ संभव है, तक का सफर बताया।

एडवोकेट मनचंदा ने कहा कि यह देश में कुछ भी नहीं हो सकता के अंधेरे से सब कुछ संभव है,के लिए विश्वास और ढृढ़ संकल्प की यात्रा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के आठ सफल वर्ष प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरे हुए हैं। उन्होंने कहा,8 साल की यह यात्रा जातिवाद, वंशवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति पर विकास की जीत की निरंतर यात्रा है।

पिछले आठ वर्षों में देश के विकास को अविश्वसनीय’ बताते हुए मनचंदा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश न केवल बदल रहा है बल्कि विकास की नई परिभाषा भी लिख रहा है। उन्होंने इसे देश के लोकतंत्र को मजबूत करते हुए गरीबों, पिछड़े, दलितों, आदिवासियों, महिलाओं, युवाओं और समाज के हर वंचित व्यक्ति के सशक्तिकरण और उनके जीवन के उत्थान की यात्रा बताया।

मनचंदा ने कहा, अत्यधिक गरीबी दर एक प्रतिशत से भी कम 0.8 प्रतिशत पर स्थिर है। देश की प्रति व्यक्ति आय के साथ-साथ विदेशी मुद्रा भंडार पिछले 8 वर्षो में लगभग दोगुना हो गया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने सत्ता को सेवा का माध्यम मानकर किसानों, गरीबों एवं वंचितों को अधिकार दिला कर लोकतंत्र में उनका विश्वास जगाने में कामयाब रहे हैं।

मनचंदा ने कहा कि मोदी के रूप में आज भारत के पास एक ऐसा नेतृत्व है जिस पर हर वर्ग को विश्वास और गौरव है। अपने अथक परिश्रम से जनता की अपेक्षाओं को पूरा करना इस विश्वास का मजबूत स्तंभ है। 130 करोड़ भारतीयों के विश्वास की ये शक्ति आज देश को हर क्षेत्र में आगे ले जा रही है। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी हो या खेल, स्वास्थ्य हो या रक्षा, विकास हो या गरीब कल्याण आज पीएम मोदी के नेतृत्व वाले भारत की हर नीति और हर उपलब्धि पूरे विश्व के लिए एक उदाहरण है।

एक सक्षम नेतृत्व से भारत कैसे आपदा को अवसर में बदलता है, ये नये भारत ने पूरे विश्व को दिखाया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर हो या उत्तरपूर्व या वामपंथी उग्रवाद प्रभावित चुनौतीपूर्ण क्षेत्र जिनकी ओर दशकों तक किसी ने देखने का भी साहस नहीं किया था, वहां पीएम मोदी ने अपनी नेतृत्वशक्ति व दूरदर्शिता से विकास और शांति का नया अध्याय लिखा है। आज ये क्षेत्र पूरे देश के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत का संकल्प देश को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने की नींव रख रहा है। इस संकल्प को सिद्ध करना हम सभी देशवासियों की जिम्मेदारी भी है और कर्तव्य भी जिससे हम आने वाली पीढ़ी को एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत दे पाएं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *