डेली संवाद, जालंधर
नगर निगम जालंधर के हाउस की बैठक 8 जून को होगी। इसके लिए एजेंडा आज जारी हो गया है। सभी पार्षदों को एजैंडा भेजा गया है। हाउस की बैठक रेडक्रास भवन में होगी। नगर निगम की इस बैठक में जमकर हंगामा होने के आसार हैं।
मेयर जगदीश राज राजा ने निगम हाउस की बैठक 8 जून को बुलाई है। इस बार 53 प्रस्ताव एजैंडे में रखा गया है। इसमें कई तरह के प्रस्ताव शामिल हैं। बैठक में हंगामे के पूरे आसार हैं, क्योंकि मेयर जगदीश राजा से अधिकांश पार्षद नाराज चल रहे हैं। इसके साथ ही सत्ता परिवर्तन हो चुका है।
मेयर जगदीश राज राजा ने अपने करीबी पार्षदों के साथ बैठक करके हाउस में हंगामे की आशंका के मद्देनजर रणनीति बनाई है। राजा जानते हैं कि पार्षदों का एक वर्ग उनसे काफी नाराज है और खास तौर पर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार राजेंद्र बेरी के विरोध के कारण कई पार्षद उनके खिलाफ हैं। लिंक पर क्लिक करें पढ़ें पूरा एजैंडा – House meeting Agenda dt. 8.6.2022 R. No. 1-53
MLA शीतल अंगुराल पर गनमैन को गोली मरवाने का आरोप
https://youtu.be/TZMrTAFp88Q